बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन छोड़ अखाड़े में लौटीं विनेश फोगाट, रेसलिंग इवेंट के लिए जाएंगी बुडापेस्ट
Updated on
21-06-2023 08:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 38 दिन तक चले विरोध प्रदर्शन का मुख्य चेहरा रहीं पहलवान विनेश फोगाट ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगट के अगले महीने बुडापेस्ट में पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है। बुडापेस्ट इवेंट कुश्ती साल की चौथी और आखिरी रैंकिंग सीरीज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल को चलाने वाली एड हॉक कमेटी और सरकार के अधिकारियों के बीच मंगलवार को हुई बैठक में उनके नाम को मंजूरी दी गई।
विनेश ने तोक्यो ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और रियो खेलों की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक के साथ कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। ऐसे में तीनों पहलवान जगरेब (फरवरी), एलेक्जेंड्रिया (फरवरी) और बिश्केक (जून) रैंकिंग सीरीज के साथ-साथ अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप से चूक गए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…