विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा साहित्य का 'ऑस्कर' अवार्ड, बुकर के बाद हिंदी को दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
Updated on
02-03-2023 06:48 PM
नई दिल्लीः हिंदी के जाने-माने लेखक विनोद कुमार शुक्ल को अंतरराष्ट्रीय साहित्य में योगदान के लिए 2023 का पेन/नाबोकोव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गैर लाभकारी संगठन 'पेन अमेरिका' द्वारा मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। हिंदी भाषा के प्रतिष्ठित समकालीन लेखकों में शामिल उपन्यासकार और कवि शुक्ल को दो मार्च को न्यूयॉर्क के टाउन हॉल में 59वें वार्षिक पेन साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हिंदी के मशहूर साहित्यकार कृष्ण कल्पित के मुताबिक, इसे अमेरिका में साहित्य का ऑस्कर सम्मान समझा जाता है। रेत समाधि लिखने वाली गीतांजलि श्री को बुकर पुरस्कार मिलने के बाद यह हिंदी को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा बड़ा सम्मान है।
मंगलवार को चयन मंडल में शामिल अमित चौधरी, रोया हाकाकियन और माजर मेंगिस्टे ने एक बयान में पुरस्कार की घोषणा की। पेन/नाबोकोव पुरस्कार हर साल एक ऐसे जीवित लेखक को प्रदान किया जाता है, जिसका काम चिरस्थायी मौलिकता और उत्कृष्ट शिल्प कौशल वाला हो। पूर्व में इस पुरस्कार से न्गुगी वा थियोंगो, ऐनी कार्सन, एम. नोरबे से फिलिप, सैंड्रा सिस्नेरोस, एडना ओ'ब्रायन और एडोनिस को सम्मानित किया जा चुका है।
अपनी ''विशिष्ट भाषायी शैली और भावनात्मक गहराई'' के लिए जाने जाने वाले शुक्ल को 1999 में ''दीवार में एक खिड़की रहती थी'' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुक्ल की अन्य उल्लेखनीय कृतियों में ''नौकर की कमीज'' (1979) और एक कविता संग्रह ''सब कुछ होना बचा रहेगा'' (1992) शामिल हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…