Select Date:

मणिपुर में फिर हिंसा, 3 को मारी गोली, आखिर पूर्वोत्तर के इस राज्य में रुक क्यों नहीं रहा बवाल?

Updated on 10-06-2023 06:51 PM
इम्फाल/नई दिल्ली: मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा थम नहीं रही है। शुक्रवार को राजधानी इंफाल में वेस्ट जिले के एक गांव में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के भेष में आए उग्रवादियों ने तीन लोगों को तलाशी अभियान के बहाने उनके घर से बाहर बुलाया और उन पर गोली चला दी। इसके चलते उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कांगपोकी और इंफाल वेस्ट जिलों की सीमा पर स्थित एक गांव में यह घटना घटी। उन्होंने कहा कि उग्रवादी मैतेई समुदाय के माने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांव की नियमित पट्रोलिंग पर निकले सुरक्षा बल गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक उग्रवादी इलाके से भाग गए। अधिकारियों के अनुसार, भागने से पहले वे तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर चुके थे। असम राइफल्स ने शवों को बरामद किया। बाद में मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स और सेना की जाइंट टीम ने तलाशी अभियान चलाया। दूसरी तरफ, CBI ने मणिपुर सरकार की ओर से उन्हें सौंपे गए हिंसा की छह मामलों की जांच के लिए DIG रैंक के एक अधिकारी की अगुआई में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मणिपुर हिंसा संबंधी छह FIR की CBI से जांच
गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर राज्य के अपने दौरे में मणिपुर हिंसा संबंधी छह FIR की CBI से जांच कराए जाने की घोषणा की थी। इनमें से पांच FIR आपराधिक षड्यंत्र और एक FIR सामान्य षड्यंत्र से जुड़ी है। गौरतलब है कि मणिपुर में ST का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गई थीं। इस हिंसा में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हुई है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

तनाव के बीच मणिपुर जाएंगे हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शनिवार को मणिपुर का दौरा कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने मणिपुर में जारी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर प्रदेश के सीएम एन. बीरेन सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मणिपुर में शांत‍ि बहाली के ताजा हालात के बारे में जाना।
सुप्रीम कोर्ट का इंटरनेट सर्विस पर फौरन सुनवाई से इनकार
उधर, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर में इंटरनेट सर्विस को बर्खास्त करने के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट में पहले से ही मामले की सुनवाई चल रही है। कार्यवाही को दोहराने का कोई मतलब नहीं है। इसे नियमित बेंच के सामने ही आने दें।

सर्च ऑपरेशन में 25 हथियार, हथियारों के गोदाम मिले
उधर, मणिपुर में सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए जाइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान कम से कम 35 हथियार और हथियारों के गोदाम बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इंफाल को असम और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले नैशनल हाइवे-37 पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मणिपुर में जरूरी सामानों की फ्री और सेफ आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। अधिकारी के मुताबिक, गुरुवार को जाइंट तलाशी अभियान के दूसरे दिन अलग-अलग तरह के 35 हथियार, गोला-बारूद और हथियारों के गोदाम बरामद हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.