बांग्लादेश में चुनावी कार्यक्रम के दौरान हिंसा, जमात-ए-इस्लामी नेता की BNP कैडर से झड़प में मौत
Updated on
29-01-2026 01:09 PM
ढाका: बांग्लादेश में जिस चुनावी हिंसा की आशंका जताई जा रही थी वो अब सच साबित होती जा रही है। बुधवार को देश के शेरपुर जिले में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प में जमात-ए-इस्लामी के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शेरपुर के झेनाइगाती उपजिला में चुनावी घोषणापत्र पढ़ने का एक कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। शेरपुर के एडिशनल एसपी मोहम्मद मिजानुर रहमान भुइयां ने बताया कि झड़प में जमात-ए-इस्लामी का एक स्थानीय नेता गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।
बैठने को लेकर हुई हिंसक झड़प
मारे गए जमात नेता की पहचान रेजाउल करीम के रूप में हुई है। उन्हें श्रीबर्दी उपजिला यूनिट का जनरल सेक्रेटरी बताया गया है। बुधवार दोपहर को स्थानीय प्रशासन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जहां शेरपुर-3 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपने चुनावी घोषणापत्र पढ़ने थे। यहां कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था को लेकर बहस शुरू हो गई जो बाद में बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के समर्थकों के बीच भीषण झड़प में बदल गई।
झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल
शेरपुर-3 सीट से जमात उम्मीदवार मोहम्मद नूरुज्जमान बादल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि झड़प में रेजाउल करीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद जमात-इ-इस्लामी की जिला यूनिट ने शेरपुर में विरोध रैली निकाली। बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि झड़प में कम से कम 50 नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झड़प के दौरान वहां रखी 100 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ दी गईं और करीब 6 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि रेजाउल करीब को शुरू में झेनैगाती उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्हें शेरपुर जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां रात करीब 9.35 बजे उन्हें मृष घोषित कर दिया गया। मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के पुलिस कैंप के इंचार्ज मोहम्मद नजरुल इस्लाम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…