Select Date:

आंध्र में TDP-YSR कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प:पालनाडु में दोनों पार्टियों के वर्कर्स ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके

Updated on 17-12-2022 05:32 PM

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में शुक्रवार शाम तेलुगु देसम पार्टी (TDP) और YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को हटाया। यह घटना जिले के माचेरला इलाके में हुई है। फिलहाल यहां धारा 144 लगा दी गई है।

दरअसल, यहां के माचेरला गांव में YSRCP सरकार के खिलाफ TDP कार्यकर्ता रैली करने जा रहे थे। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए और पत्थरबाजी करने लगे। इसमें दोनों तरफ के लोगों को चोटें आईं। हिंसक झड़प में कई घरों और गाड़ियों में आग लगा दी गई। अब दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही हैं।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
TDP का कहना है कि YSRCP के कार्यकर्ताओं ने उनके ऑफिस और नेताओं की गाड़ी में आग लगाई, जबकि रूलिंग पार्टी का कहना है कि इस झड़प में तेलुगु देसम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं को चोट पहुंचाई।

TDP प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हमले को लेकर गंटूर DIG से पूछा है कि जब माचेरला में हालात इतने गंभीर हो गए, तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

TDP ने पुलिस पर लगाया हिंसा भड़काने में मदद करने का आरोप
लोकल MLA पिन्नेली रामाकृष्णन रेड्‌डी के भाई वेंकटरामी रेड्‌डी ने बताया कि YSRCP कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ उनकी पार्टी के नेताओं की कार फूंकी, बल्कि TDP समर्थकों की दुकानें भी जलाईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता उपद्रव कर रहे थे, तो स्थानीय पुलिस चुपचाप देखती रहीं और उन्हें रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

पुलिस का दावा- हालात काबू में, जिले में धारा 144 लागू
पालनाडु के SP वाई रवि शंकर रेड्‌डी ने कहा कि क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले कुछ लोगों ने पालनाडु जिले के माचेरला गांव में अपने विरोधियों पर पत्थर फेंके। हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और हालात काबू में हैं। फिलहाल धारा 144 लागू की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.