इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड 2024 होस्ट करने वाले पहले भारतीय बने वीर दास, खुशी से झूमकर बोले- बहुत एक्साइटेड हूं
Updated on
12-09-2024 03:31 PM
दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, कई बॉलीवुड हस्तियां कान फिल्म फेस्टिवल से लेकर ऑस्कर तक में शिरकत कर भारत का मान बढ़ाती हैं। अब कॉमेडियन-एक्टर वीर दास ने भी सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वो इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड शो 2024 को होस्ट करेंगे और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार जताया और कहा कि वो बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।
Vir Das ने अपने फैंस को ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर सुनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो एमी अवॉर्ड होस्ट करेंगे और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय हैं। International Emmy Awards, 25 नवंबर 2024 को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा।
वीर दास ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, एक भारतीय एमी होस्ट। मैं इस साल एमी अवॉर्ड की मेजबानी करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! क्रेजी। मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद। बेहद सम्मानित और उत्साहित हूं।'
सीरीज में भी नजर आ चुके हैं वीर
कॉमेडी के अलावा वीर दास प्रोड्यूसर भी हैं। वो कई सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स के 'हंसमुख' और प्राइम वीडियो के Jestination Unknown में देखा जा चुका है। वीर दास कॉमेडी-रॉक बैंड Alien Chutney के मेन सिंगर भी हैं।
फिल्मों में भी किया काम
वीर ने स्टैंड-अप कॉमेडी में अपना करियर शुरू किया। भारत और विदेशों में कई जगहों पर परफॉर्म किया। वो बॉलीवुड मूवीज 'डेल्ही बेली', 'गो गोवा गोन', 'बदमाश कंपनी' में भी नजर आ चुके हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल के जरिए पहचान मिली। इसमें 'वीर दास: अब्रॉड अंडरस्टैंडिंग', 'वीर दास: फॉर इंडिया और लैंडिंग' शामिल हैं। 2023 में उन्होंने एमी अवॉर्ड जीता था। उन्होंने अमेरिकी सीरीज 'व्हिस्की कैवेलियर' में भी एक्टिंग की है। वो नेटफ्लिक्स सीरीज 'हसमुख' बना चुके हैं।
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में रेशम…
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…