विराट भाई ये क्या कर दिया...! करोड़ों दिल चूर-चूर, सोशल मीडिया पर भावुक हुए कोहली के चाहने वाले
Updated on
12-05-2025 02:56 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर और शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। हालांकि कोहली अभी वनडे क्रिकेट खेलेंगे। पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा काफी तेज थी कि विराट कोहली संन्यास ले सकते हैं। अब कोहली ने इस बात की पुष्टि खुद कर दी है।
सोशल मीडिया पर कोहली ने किया पोस्ट विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा कि 'टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। वाइट जर्सी में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।'
उन्होंने आगे लिखा कि 'जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा। #269, साइनिंग ऑफ।'
फैंस के मजेदार रिएक्शान आए सामने विराट कोहली के संन्यास के फैसले के बार सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कोहली के पोस्ट करते ही उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। कोहली का फैसला क्रिकेट फैंस के लिए काफी बड़ी झटका है। एक फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली के बिना कभी भी वैसा नहीं रहेगा! एक अन्य फैन ने सोशल मीडिया पर रोने का मीम पोस्ट करते हुए विराट कोहली से सवाल किया है कि 'क्यों विराट भाई!' इससे यह तो साफ है कि विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से जाना टीम इंडिया और भारतीय फैंस के लिए झटका है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…