विराट ने पहले यशस्वी की तारीफ में पढ़े कसीदे, फिर क्यों डिलीट किया, जानिए पूरा मामला
Updated on
12-05-2023 07:39 PM
नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कमाल ही कर दिया। विध्वंसक अंदाज में नाबाद 98 रन ठोकते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लक्ष्य थोड़ा छोटा रह गया वर्ना यह युवा बल्लेबाज एक और शतक जड़ देता। उनकी बैटिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। जब उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की तो क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके।
विराट कोहली ने यशस्वी की जारीफ में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने लिखा- मैंने आज तक जो भी खास बैटिंग देखी उनमें यह शामिल है। क्या बल्लेबाज है...। हालांकि, हैरानी तब हुई जब उन्होंने कुछ ही देर में इसे डिलीट कर दिया। यहां एक और हैरानी वाली बात यह हुई कि उन्होंने इसी को फिर से पोस्ट किया। हर कोई सोच रहा था कि एक ही बात तो उन्होंने लिखी थी तो पहली वाली पोस्ट को हटाया क्यों?
दरअसल, जो पहली पोस्ट थी उसमें जियो सिनेमा और टाटा आईपीएल का लोगो जा रहा था, लेकिन जो दूसरी पोस्ट थी उसमें मेसेज तो पुराना था, लेकिन जियो सिनेमा और टाटा आईपीएल वाला हिस्सा हटा दिया गया था। दरअसल, कोहली स्टार स्पोर्ट्स के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इसलिए उन्होंने पहली पोस्ट को हटाया। खैर, इससे पहले बैंगलोर और राजस्थान के बीच मुकाबले में विराट कोहली युवा यशस्वी से काफी देर तक बात करते नजर आए थे।
मैच के बाद यशस्वी ने भी कोहली से बातचीत के बारे में बताया था कि उनके सुझाव ने काफी मदद की। दूसरी ओ, यशस्वी इस धांसू पारी के दम पर उनके 575 रन हो गए हैं, जबकि उनसे आगे फाफ डु प्लेसिस के 576 रन हैं। इस दौरान यशस्वी का स्ट्राइकरेट 167.15 है, जो फाफ डु प्लेसिस के 157.81 से काफी बेहतर है। कोलकाता को हराने के बाद पिछले सीजन की रनरअप राजस्थान पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसकी पूरी कोशिश होगी कि वह प्लेऑफ में जगह पक्की करे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…