विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन के शतक ने रचा इतिहास, IPL में पहली बार हुआ यह करिश्मा
Updated on
19-05-2023 10:33 PM
हैदराबाद:आईपीएल 2023 का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बीते गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम बैंगलोर ने हैदराबाद पर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अब आरसीबी प्लेऑफ के एक कदम और करीब आ गई है। वहीं इस मुकाबले में एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों ने शतक जड़े। एक तो सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने लगाया जबकि दूसरा रन मशीन विराट कोहली ने जड़ा। दोनों प्लेयर्स के एक ही मैच में शतक लगाने के बाद एक खास रिकॉर्ड बना। इससे पहले यह आईपीएल में कभी देखने को नहीं मिला।
क्लासेन और कोहली के शतक ने बनाया खास रिकॉर्ड
आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक मध्य क्रम के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 51 गेंद पर नाबाद 104 रन की जबरदस्त शतकीय पारी खेली। उनकी इस आतिशी पारी में 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इसके अलावा विराट कोहली ने 62 गेंद में अपने आईपीएल करियर का छठा शतक पूरा किया। कोहली के बल्ले से इस लाजवाब इन्निंग्स में 12 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। इन दोनों खिलाड़ियों के शतक जड़ने से एक खास रिकॉर्ड भी बना।
दरअसल, आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब किसी एक मैच में दोनों टीमों से खिलाड़ियों ने एक-एक शतक जड़ा हो। इसी के साथ ऐसा आईपीएल में तीसरी बार देखने को मिला जब एक मैच में दो खिलाड़ियों ने शतक लगाया हो। इससे पहले यह कारनामा विराट कोहली-एबी डीविलियर्स, डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो ने किया है।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लिसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बना दिए और बैंगलोर को 187 रन का टारगेट दिया। वहीं 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग कोहली और फाफ डुप्लिसिस ने आरसीबी को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 172 रन की गजब साझेदारी देखने को मिली। फाफ और कोहली की शानदार बैटिंग के चलते आरसीबी यह मैच 19.2 ओवर में 8 विकेट से जीत गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…