ओडिशा ट्रेन हादसे पर रो पड़ा विराट कोहली और एमएस धोनी का दिल, दान किए करोड़ों, जानें पूरा सच
Updated on
07-06-2023 08:06 PM
नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा में हाल ही में हुए भयंकर ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच कई मशहूर हस्तियों और खिलाड़ियों की ओर से ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को भारी मात्रा में धन दान करने की खबरें आई हैं। व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर एक संदेश भेजा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने ओडिशा ट्रेन त्रासदी पीड़ितों के लिए 60 करोड़ रुपये का दान दिया है, जबकि इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने पहुंचे विराट कोहली ने 30 करोड़ का दान किया।
यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। हालांकि, जब नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ने इसकी सच्चाई की जांच की तो कुछ और ही मामला सामने आया। एमएस धोनी ने ओडिशा ट्रेन त्रासदी पीड़ितों के लिए 60 करोड़ रुपये का दान किया है, यह बात पूरी तरह से धोखा है। एमएस धोनी ने कभी भी ओडिशा ट्रेन त्रासदी पीड़ितों के लिए 60 करोड़ रुपये या इतनी बड़ी राशि दान करने की घोषणा नहीं की। ऐसे ही कोहली ने भी किसी तरह का कोई डोनेशन नहीं किया है।
यह एक फर्जी संदेश है जिसे टेलीग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाया जा रहा है। दूसरी ओर, कई ट्विटर उपयोगकर्ता भी घातक दुर्घटना को 'सांप्रदायिक रंग' देते नजर आ रहे हैं। फर्जी ट्वीट्स पर ध्यान देते हुए ओडिशा पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी पोस्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ओडिशा पुलिस की ओर से कहा गया- यह देखने में आया है कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल शरारती तरीके से बालासोर में हुए दुखद ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी संबंधितों से अपील करते हैं कि वे इस तरह के झूठे और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट प्रसारित करने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी- अफवाहें फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…