कहीं नहीं जा रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा... ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड देख आंखें फट जाएंगी, आंकड़े दे रहे गवाही
Updated on
07-10-2025 01:24 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए अहम साबित हो सकती है क्योंकि बीसीसीआई उनके प्रदर्शन के आधार पर भविष्य का फैसला ले सकती है। दोनों खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है खासकर ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर।
विराट कोहली और रोहित शर्मा पर नजरें
विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। यह वापसी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज में होगी जो इसी महीने शुरू होने वाली है। इन दोनों खिलाड़ियों ने 9 मार्च को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आखिरी बार भारत की जर्सी पहनी थी। इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले दोनों पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव है। सूत्रों के मुताबिक, अगर उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब रहता है तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत भी हो सकता है। बीसीसीआई उनके प्रदर्शन को देखकर ही उनके भविष्य पर कोई बड़ा फैसला लेगी।
दोनों खिलाड़ियों का शानदार रिकॉर्ड
विराट कोहली और रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं और ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इस वनडे सीरीज से पहले यह जानना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और खासकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा है
जब आंकड़ों की बात आती है तो रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड विराट कोहली से बेहतर माना जाता है। हालांकि विराट कोहली ने रोहित से चार मैच ज्यादा खेले हैं और रन भी थोड़े ज्यादा बनाए हैं लेकिन रोहित का औसत और स्ट्राइक-रेट विराट से बेहतर है। विराट ने रोहित से सिर्फ 44 रन ज्यादा बनाए हैं।
दोनों के नाम 1300 से ज्यादा रन
विराट कोहली ने जहां ऑस्ट्रेलिया में 29 वनडे खेले हैं, वहीं रोहित ने इस देश में 30 वनडे खेले हैं। विराट के नाम ऑस्ट्रेलिया में 1327 रन हैं, वहीं रोहित ने कंगारुओं के खिलाफ 1328 रन बनाए हैं। रोहित का औसत 53.12 है जबकि विराट का औसत 51.03 है। विराट और रोहित दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में 5 वनडे शतक ठोके हैं। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में कमाल का रहा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…