विराट कोहली और आपका T20 करियर खत्म? रोहित शर्मा ने जडेजा का नाम लेकर कर दिया ट्रोल
Updated on
11-08-2023 02:46 PM
नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के होने में अब दो महीने से कम समय बचा है। टीम सिलेक्शन को लेकर चर्चाओं का दौर चरम पर है। इस बीच हर कोई विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी-20 करियर पर भी बात करने से नहीं चूकता। अब जब रोहित शर्मा प्रेस के सामने आए तो उनसे दहकता हुआ सवाल पूछ ही लिया गया। एक पत्रकार ने उनसे टी-20 करियर पर जब सवाल किया तो रोहित ने सवाल का जवाब तो दिया, लेकिन रोचक अंदाज में ट्रोल भी करने से नहीं चूके।
जब रोहित से भारत के वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में जूनियर खिलाड़ियों को उतारने लेकर पूछा गया तो गजब अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा- पिछले साल भी हमने यही किया था। टी20 विश्व कप था इसलिए हमने वनडे क्रिकेट नहीं खेला था। अब भी हम वही कर रहे हैं, वनडे विश्व कप है, इसलिए हम टी20 नहीं खेल रहे हैं। बता दें कि लंबे समय से विराट कोहली और रोहित शर्मा को लंबे समय से टी-20 में शामिल नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने टी-20 में सिलेक्शन नहीं होने को लेकर आगे कहा- आप सब कुछ खेलकर विश्व कप के लिए तैयार नहीं रह सकते। हमने यह दो साल पहले तय किया था। (रविंद्र) जडेजा भी टी20 नहीं खेल रहे हैं, आपने उनके बारे में नहीं पूछा? मैं फोकस (खुद पर और विराट पर) के बारे में समझता हूं, लेकिन जडेजा भी नहीं खेल रहे हैं। रन-मशीन कोहली और कप्तान रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 2022 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है।
36 वर्षीय खिलाड़ी ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी टीम आगामी विश्व कप में भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए 'बेताब' है। भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी खिताब जीता था। भारत विश्व चैंपियन तब बना था आखिरी बार 2011 में 50 ओवर के टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। उन्होंने आगे कहा- ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी भी (50 ओवर) विश्व कप नहीं जीता है, विश्व कप जीतना एक सपना है और इसके लिए यहां लड़ना मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा- आपको विश्व कप तश्तरी में रखकर नहीं मिलती है। कड़ी मेहनत करनी होगी और हम 2011 से लेकर अब तक इतने सालों से यही कर रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…