भयानक ट्रेन हादसे के बाद इमोशनल हुए विराट कोहली, तस्वीर देखकर दहल गए
Updated on
03-06-2023 07:46 PM
नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर जिले में बीते शुक्रवार 2 जून को तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हो गईं। शाम को हुए इस हादसे में तकरीबन 237 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि 900 से अधिक यात्री घायल हैं। कुछ यात्री काफी ज्यादा चोटिल हैं और अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। घायलों का इलाज बालासोर, भद्रक, मयूरभंज, कटक और जाजपुर के हॉस्पिटल में चल रहा है। बता दें कि दुर्घटना में मौत होने वाले यात्रियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, इस बात की भी आशंका जताई जा रही है।
कैसे आपस में टकराई ट्रेनें?
शुक्रवार शाम को तकरीबन 7 बजकर 20 मिनट के वक्त ओडिशा के बालासोर में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। साइड वाले ट्रैक से शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस जा रही थी। गौरतलब है कि बेपटरी हुईं बोगियां साइड वाले ट्रैक पर कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियों से टकरा गईं। इसके बाद चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस की बेपटरी हुईं बोगियां एक अन्य ट्रैक पर मालगाड़ी से टकरा गईं।
बालासोर में हुए इस दर्दनाक ट्रैन हादसे को लेकर भारतीय क्रिकेटर्स ने अपना दुख साझा किया है। उन्होंने ट्वीट कर दुर्घटना में गुजरे यात्रियों को श्रद्धांजलि दी है।
वीरेंद्र सहवाग
ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस से जुड़े इस दुखद ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना और हादसे में चोटिल होने वाले यात्रियों के जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना।
हरभजन सिंह
ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक अन्य पैसेंजर ट्रेन के बीच हुई रेल दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। विचार और प्रार्थना उन लोगों के परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने निकट और प्रियजनों को हादसे में खो दिया। हरभजन ने ओडिशा की सरकार और मिनिस्ट्री ऑफ़ रेलवेज से यात्रियों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने की अपील भी की है।
युवराज सिंह
मैं उन सभी के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में अपनी जान गंवाई। घायलों के जल्द ही ठीक होने के लिए मेरी प्रार्थना।
वीवीएस लक्ष्मण
ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बारे में जानकर बेहद निराशा हुई। मैं घायलों के जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना करता हूं और उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।
विराट कोहली
ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के जल्द ही स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…