Select Date:

क्विक सिंगल लेने के बाद विराट कोहली ने पकड़ा सीना

Updated on 07-11-2022 05:28 PM

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का जलवा टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जारी है। विराट कोहली इस समय इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तो हैं ही, साथ ही साथ वे मौजूदा टूर्नामेंट में भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ग्रुप 2 में उन्हीं की बदौलत टीम इंडिया ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। हालांकि, एक अजीब सी चीज जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नजर आई, जो विराट कोहली से जुड़ी थी। 

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 गेंदों में 26 रन बनाने वाले विराट कोहली मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक तेज रन लेने के बाद अपना सीना पकड़ते हुए नजर आए।  शनिवार 5 नवंबर को 34 साल के हुए विराट कोहली की फिटनेस पर वैसे तो कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता, लेकिन जब रविवार को खेले गए मैच की बात आती है तो वे थोड़ा सा असहज नजर आए। हालांकि, इस पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

विराट कोहली एक को दो और दो को तीन में बदलने में माहिर हैं और वे तेजी से पिच पर दौड़ते हैं, लेकिन विराट भी इंसान ही हैं और यही कारण है कि फैंस को कुछ हैरान करने वाले देखने को मिला, जब वे जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रहे थे। वह क्विक सिंगल लेने के बाद अपनी छाती को रब करते हुए नजर आए और गहरी सांस लेने की कोशिश कर रहे थे। ये देख फैंस थोड़ा चिंतित थे, लेकिन विराट जल्द से अपने पैरों पर नजर आए और फिर उनके अंदर किसी भी प्रकार से ऊर्जा कम दिखाई नहीं दी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.