WTC फाइनल से पहले चोटिल हुए विराट कोहली, RCB के कोच संजय बांगड़ ने दिया अपडेट
Updated on
22-05-2023 09:44 PM
बेंगलुरु: विराट कोहली के घुटने में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चोट लग गई। वह मैच के आखिरी समय में मैदान पर नहीं थे। WTC फाइनल से पहले कोहली को ऐसी चोट लगना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। हालांकि, RCB के हेड कोच संजय बांगड़ ने कहा कि यह चिंताजनक नहीं है। आरसीबी अंतिम लीग मैच में गुजरात से छह विकेट से हारने के कारण आईपीएल से बाहर हो गया है।
कोहली ने शतक जड़ने के बाद विजय शंकर का शानदार कैच लिया था लेकिन इस बीच उनका घुटना चोटिल हो गया। कोहली की मदद करने के लिए फिजियो आया लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को मैदान छोड़ना पड़ा और वह अंतिम पांच ओवर में डगआउट में बैठे रहे। बांगड़ ने मैच के बाद कहा,‘हां, उनके घुटने में मामूली चोट आई है लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह गंभीर है।’ कोहली अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार मैचों में शतक जमाए।
बांगड़ ने कहा,‘उन्होंने चार दिन के अंदर लगातार मैचों में शतक जमाए। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि क्षेत्ररक्षण करते समय अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने काफी दौड़ लगाई। कुछ दिन पहले खेले गए मैच में वह 40 ओवर तक मैदान पर रहे और यहां उन्होंने 35 ओवर मैदान पर बिताए।’ कोहली उन सात भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए मंगलवार को इंग्लैंड रवाना होंगे।
काउंटी क्रिकेट में खेल रहे टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में ही टीम से जुड़ेंगे। इस बीच गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने कहा कि टी20 में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में खाली गेंद (डॉट बॉल) करना भी विकेट लेने जैसा ही है। राशिद ने कहा,‘आईपीएल और टी-20 क्रिकेट प्रत्येक खाली गेंद विकेट लेने जैसा है। मैं इसे विकेट के रूप में लेता हूं क्योंकि बाउंड्री छोटी हैं और बल्लेबाज प्रत्येक गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहता है।’ उन्होंने कहा,‘इस आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर के कारण आप एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिला सकते हैं। इसलिए बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हुए मैं अधिक से अधिक खाली गेंद करने पर ध्यान देता हूं।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…