विराट कोहली 20 गेंदों तक खाता खोलने के लिए तड़पते रहे, कैरेबियाई कप्तान ने रचा ऐसा बेजोड़ चक्रव्यूह
Updated on
21-07-2023 04:39 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट विराट कोहली के लिए बेहद खास है। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 500वां मैच है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए उन्होंने कोई कसर भी नहीं छोड़ी है। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 288 रन बनाए, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली 87 रन बनाकर मोर्चे पर डंटे हुए हैं। दूसरे छोर पर रविंद्र जडेजा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट कोहली के लिए लगाई तगड़ी फील्डिंग मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल कोहली की यह पारी हालांकि इतनी आसान नहीं रही, जितनी दिख रही हे। शुभमन गिल के 10 रन के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद जब विराट कोहली मैदान पर आए तो उनके लिए विपक्षी टीम के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने बेजोड़ फील्डिंग का जाल बुना। यह चक्रव्यूह कितना तगड़ा था इसका इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोहली को खाता खोलने के लिए 20 गेंदें लग गईं।
दो स्लिप, पॉइंट्स और गली, रन के लिए तड़पते दिखे कोहली 36वें ओवर में केमार रोच ने शुभमन गिल को जोशुआ डा सिल्वा के हाथों कैच आउट कराया। विराट कोहली जब तक अगली गेंद का सामना करने के लिए मैदान पर पहुंचते उससे पहले ही दो स्लिप, पॉइंट, कवर और एक गली में फील्डर सजा दिए गए थे। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की कुटाई से त्रस्त कैरेबियाई हर हाल में कोहली की पार्टी में खलल डालना चाहते थे। वॉरिकन और रोच लगातार उन्हें लेंथ और फुलर लेंथ बॉल से परेशान करते नजर आए।
रोच और वॉरिकन के हटते ही कोहली ने चौके से खोला खाता जब 42वें ओवर में गेंदबाज बदला तो विराट कोहली ने चौका जड़ते हुए खाता खोला। अल्जारी जोसेफ के ओवर की चौथी गेंद को कोहली ने ड्राइव करते हुए सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया। इसके बाद कोहली नहीं रुके। उन्होंने अल्जारी को अगले ओवर में एक और चौका जड़ा। जब रोच बॉलिंग करने आए तो उन्हें भी बाउंड्री के पार पहुंचाया। जब तक दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ तब तक कोहली ने 161 गेंदों में नाबाद 87 रन बना लिए थे। उनके खाते में 8 चौके हैं। अब भारतीय क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि वह शतक लगाकर इस मैच को यादगार बना दें।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…