विराट कोहली ने सबके सामने लिए यशस्वी जायसवाल के मजे, सलमान खान का स्टेप कर लूट ली महफिल
Updated on
01-12-2025 02:43 PM
नई दिल्ली: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे में अगर सबसे ज्यादा कोई खिलाड़ी लाइमलाइट में रहा तो वो थे विराट कोहली। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने वनडे में अपने करियर का 52वां शतक ठोका। विराट ने 120 गेंदों का सामना कर 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए। इसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। हालांकि इस मैच की एक वीडियो अब वायरल हो रही है, जिसमें विराट युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के मजे लेते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया के एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में सभी भारतीय टीम के खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े हैं। उस वक्त कोहली यशस्वी के हेयर स्टाइल को देखकर बॉलीवुड स्टार सलमान खान की मूवी 'तेरे नाम' के सॉन्ग 'लगन लगी' का फेमस डांस स्टेप करते हैं। बता दें कि जायसवाल ने इस वक्त मिडल पार्टिशन वाला हेयर स्टाइल रखा हुआ है। सलमान खान ने उस मूवी में यही हेयर स्टाइल रखा था, जोकि फिल्म के बाद काफी ज्यादा फेमस हो गया था। आज कल फिर से यह हेयर स्टाइल ट्रेंड में है।
विराट कोहली ने मैच के बाद क्या कहा?
विराट कोहली ने रांची वनडे के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान यह स्पष्ट कर दिया कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब सिर्फ एक फॉर्मेट, वनडे, तक सीमित है, उससे आगे कुछ नहीं। विराट से पूछा गया कि क्या उनका इरादा सिर्फ वनडे में ही खेलना है, तो उन्होंने कहा, 'हां, और हमेशा ऐसा ही रहेगा। मैं सिर्फ एक तरह का गेम खेल रहा हूं।'
कोहली ने समझाया, 'अगर आपने 300 के आस-पास गेम खेले हैं, तो आपको पता होता है कि लंबे समय तक बैटिंग करने की फिजिकल क्षमता कब होती है। जब तक आप बॉल को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं, यह फिजिकली फिट, मेंटली तैयार और एक्साइटेड होने के बारे में है।' कोहली के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि उनका ध्यान वनडे विश्व कप 2027 पर है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…