विराट कोहली-सचिन तेंदुलकर भी परेशान थे, बेन स्टोक्स से पहले अंपायर्स कॉल पर ये दिग्गज भी भड़क चुके
Updated on
20-02-2024 02:02 PM
नई दिल्ली: क्रिेकेट का खेल सिर्फ बैट और बल्ले से नहीं खेला जाता बल्कि इसमें साइंस भी जुड़ा होता है। आउट, नॉटआउट का फैसला अब पूरी तरह अंपायर के पास न होकर साइंटिफिक तरीकों से भी होता है, जिसमें डीआरएस जैसी टेक्निक शामिल है। इसी को लेकर भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में भी बवाल देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट में 434 रन की रिकॉर्ड हार मिली तो विपक्षी कप्तान बेन स्टोक्स ने इशारों ही इशारों में इसके पीछे अंपायर्स कॉल का हाथ बता दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली के जसप्रीत बुमराह की गेंद पर LBW आउट होने के फैसले पर नाराज दिखे। स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने मैच के बाद अंपायर के डीआरएस फैसले के बारे में मैच रैफरी जेफ क्रो से भी बात की। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी या कप्तान ने जब अंपायर्स कॉल को लेकर कप्तानों ने नारागी जाहिर की है।
विराट ने जताई थी नाराजगी
साल 2021 में इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अंपायर्स कॉल को लेकर नाराजगी जताई थी और अपनी टीम के खिलाफ गए फैसले को गलत बताया था। तब भी इस तकनीक को लेकर बड़ी बहस छिड़ी थी। तब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तकनीक का समर्थन करते हुए समझाया था कि जब डीआरएस में बॉल विकेट को हिट करता दिखाया जाता है तो यह विकेट को हिट नहीं कर रहा होता है। वह सिर्फ एक अनुमान होता है। इसलिए इसमें संदेह का लाभ बल्लेबाज को मिलना चाहिए। लेकिन अब राजकोट टेस्ट के बाद उन्होंने कहा कि यदि गेंद विकेट को हिट कर रही है तो वह हिट कर ही रही है। इसमें दो राय नहीं होनी चाहिए।
महान सचिन भी नहीं संतुष्ट
सचिन ने अपने एक वीडियो में कहा था, मैं डीआरएस के रूल से संतुष्ट नहीं हूं। एक बार जब मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंच जाता है तो फिर मैदानी अंपायर के फैसले का कोई मतलब नहीं होना चाहिए। जब आप बोल्ड होते हैं तो यह मायने नहीं रखता कि गेंद स्टंप को 10 पर्सेंट हिट कर रही है या 15 या फिर 70 पर्सेंट। चाहे गेंद सिर्फ बेल को छूते हुए क्यों ना निकली हो और अंपायर ने उसे नॉट आउट दिया है तो थर्ड अंपायर को उस फैसले को बदल देना चाहिए। यह उलझन पैदा करने वाला है और गेंदबाजों के साथ न्यायपूर्ण भी नहीं है।
मिस्बाह भी फैसले से खफा थे
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने 2023 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद अंपायर्स कॉल पर जमकर निशाना साधा था। पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी थी, हारिस राउफ ने तबरेज शम्सी को फंसाया और एलबीडब्ल्यू की अपील को ऑन-फील्ड अंपायर ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने डीआरएस लिया, लेकिन 'अंपायर्स कॉल' के आधार पर शम्सी बच गए और दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट से मैच जीत लिया। मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा था, 'अंपायर्स कॉल एक बड़ा मुद्दा है, जिसे सुलझाने की जरूरत है। अगर इससे पता चलता है कि यह आउट है और अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया है, तो इसे आउट दिया जाना चाहिए। अगर आपको अंपायर के फैसले के साथ रहना है, तो फिर पॉइंट ही क्या है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…