विराट कोहली ने शेयर की धोनी संग तस्वीर, उनकी इन इमोजी के मतलब तो समझिए
Updated on
18-04-2023 08:49 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलफ मैच के बाद एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह और महेंद्र सिंह धोनी हैं। ऐसा नहीं है कि कोहली ने पहली बार धोनी की तस्वीर शेयर की है, लेकिन इस बार उन्होंने तस्वीर के साथ कुछ इमोजी शेयर की, जिससे खास मेसेज देने की कोशिश की है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में विराट की टीम को 8 रनों से हार मिली। इसके बाद वह और धोनी न केवल गले मिले, बल्कि लंबे समय तक बात भी करते दिखे। विराट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें 2 हार्ट बने हैं। एक रेड जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए है, जबकि एक येलो हार्ट है। यह चेन्नई के लिए है।
कोहली ने दोनों हार्ट को प्लस करते हुए बराबर का निशान बनाते हुए भारत का झंडा और एमएस धोनी का नाम लिखा। उल्लेखनीय है कि मैच में दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए विराट पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। चेन्नई में सोमवार को खेले गए इस मैच में आठ रन से जीत दर्ज की थी। आईपीएल के बयान में कहा गया कि कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत नियमों का उल्लंघन किया है।
बयान में हालांकि विस्तार से नहीं बताया गया है कि कोहली पर किस घटना के लिए जुर्माना लगाया गया है। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे के आउट होने पर अति उत्साह में जश्न मनाया था और संभवत: इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। दुबे ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए थे जिससे चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…