Select Date:

विराट कोहली 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे ट्रेनिंग सेशन से एक दिन का मांगा ब्रेक

Updated on 17-01-2024 01:39 PM

भारत के विराट कोहली 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। वह टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन से एक दिन का ब्रेक लकर अयोध्या पहुंचेंगे। विराट 23 को फिर टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे।

हैदराबाद में टीम इंडिया का ट्रेनिंग सेशन 20 जनवरी से शुरू होगा। टीम यहां 4 दिन तक प्रैक्टिस करेगी। इंग्लैंड टीम 21 को हैदराबाद पहुंच जाएगी। 25 जनवरी से दोनों के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

BCCI से मांगी अयोध्या जाने की परमिशन
टीम इंडिया 20 से 23 जनवरी तक हैदराबाद में ट्रेनिंग सेशन करेगी। 24 को ब्रेक के बाद 25 को टीम पहला मैच खेलेगी। विराट कोहली समेत भारत की टेस्ट टीम में शामिल सभी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ इस दौरान हैदराबाद में रहेंगे।

क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, विराट कोहली 21 जनवरी की ट्रेनिंग के बाद एक दिन का ब्रेक लेंगे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए BCCI से ब्रेक मांगा। जो अप्रूव कर दिया गया है।

विराट को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का ऑफिशियल इन्विटेशन भेजा गया था। उनके साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को भी अयोध्या जाने का इन्विटेशन मिला है।

ट्रेनिंग सेशन के लिए ऐड की शूटिंग छोड़ेंगे जडेजा
ट्रेनिंग सेशन के लिए रवींद्र जडेजा बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) पहुंच चुके हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वह सीधे 20 जनवरी को टीम से जुड़ेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जडेजा ने NCA पहुंचने के लिए अपने ऐड की शूटिंग छोड़ने का फैसला किया। टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए उन्होंने ऐड शूट्स और सभी तरह के विज्ञापन को पोस्टपोन कर दिया।

अफगानिस्तान सीरीज के बाद 2 दिन का ब्रेक मिलेगा
टीम इंडिया फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज खेल रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में आज यानी बुधवार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

सीरीज के बाद टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ 2 दिन के ब्रेक पर रहेंगे। 18 और 19 जनवरी को ब्रेक के बाद टेस्ट टीम में शामिल सभी खिलाड़ी 20 जनवरी को हैदराबाद में फिर जुड़ जाएंगे।

'भारत में कोई टीम खुद को तैयार नहीं मान सकती'
हरमिशन ने कहा, 'प्लेयर्स तो यही कहेंगे कि मैं एक बूढ़ा आदमी हूं। समय बदल गया, लेकिन तैयारियों का तरीका नहीं बदला। आप भारत में बगैर तैयारी के नहीं जा सकते। 6 सप्ताह पहले भारत पहुंच जाओ तब भी आप खुद को पहले टेस्ट के लिए तैयार नहीं मान सकते।

मुझे बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्कुलम की नई इंग्लिश टीम का अप्रोच पसंद है। लेकिन मुझे लगता है हम तैयारियों में पिछड़ चुके हैं। आप ऐशेज सीरीज के लिए 3 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचते हैं। फिर हैदराबाद क्यों 3 दिन पहले जा रहे हैं। भारत में आपको 5 टेस्ट खेलने हैं, इसके लिए आपको पूरी तरह से तैयार रहना ही होगा।

भारत में 12 साल से सीरीज नहीं जीता इंग्लैंड
इंग्लैंड ने भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज 2012 में जीती थी। तब एलेस्टेयर कुक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम करीब 15 दिन पहले भारत पहुंच गई थी। तब से टीम ने भारत में 2 टेस्ट सीरीज खेली, लेकिन एक में भी टीम को जीत नहीं मिली। टीम अपने घरेलू मैदान पर भी पिछली सीरीज जीत नहीं सकी, तब 5 टेस्ट की सीरीज भारत ने 2-2 से ड्रॉ कराई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.