हवा में उड़ते हुए बाउंड्री पर विराट कोहली की अद्भुत फील्डिंग, जिसने टीम इंडिया को हार से बचा लिया
Updated on
18-01-2024 12:59 PM
बेंगलुरु: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच रोमांच की सारी हदें पार कर दी। दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में टीम इंडिया ने बाजी मारी। मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू ने दमदार बैटिंग की थी। हालांकि विराट कोहली जैसे बल्लेबाज बैटिंग में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन उन्होंने फील्डिंग में ऐसा कुछ कर दिया जिसके कारण टीम इंडिया हार से बच गई।
दरअसल अफगानिस्तान की पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने बाउंड्री के पास हवा में छलांग लगाकर लगभग 6 के लिए जा रही गेंद को वापस मैदान में धकेल दिया। विराट कोहली की इस अद्भुत फील्डिंग के कारण अफगानिस्तान को सिर्फ 1 रन मिला। इस तरह विराट ने टीम इंडिया के लिए 5 महत्वपूर्ण रन बचाए।
विराट कोहली की इस चमत्कारिक फील्डिंग के कारण टीम इंडिया अफगानिस्तान को 212 रन के स्कोर पर रोकने में सफल हो गई, नहीं तो टीम इंडिया की हार पक्की हो सकती थी।
रोहित और रिंकू ने भी मचाया धमाल
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा और रिंकू ने अपनी फील्डिंग से धमाल मचा दिया। रोहित शर्मा ने बेहतरीन 121 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 69 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और 8 छक्के भी लगाए। इसके अलावा रिंकू ने 39 गेंद में 69 रनों की पारी खेली।
रिंकू और रोहित के बीच 190 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। रोहित और रिंकू सिंह ने टीम इंडिया की पारी को उस समय संभाला जब अफगानिस्तान की टीम ने सिर्फ 22 रन के स्कोर पर 4 विकेट झटक लिए थे, लेकिन इसके बाद रोहित और रिंकू सिंह ने जो किया अपने आप में इतिहास बन गया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…