श्रीवास्तव ने बीसीसीआई के अंपायरिंग कार्यक्रम को श्रेय दिया, जिसमें खिलाड़ियों का कोटा है। उन्होंने कहा, 'आप किसी भी स्तर का क्रिकेट खेलो, इसके बावजूद खिलाड़ियों के लिए कुछ छूट है। बोर्ड किताब का ज्ञान रखने वाले पुराने लोगों पर भारी निर्भर रहने के बजाय युवा खिलाड़ियों को अंपायरिंग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।'
