Select Date:

सई की आवाज सुन चौंका विराट

Updated on 05-09-2022 06:15 PM

गुम है किसी के प्यार का अपकमिंग एपिसोड काफी रोमांचक होने जा रहा है। पत्रलेखा विनायक के इलाज के लिए मालदीव जाने का प्लान कैंसिल कर देती है। वह चाहती है पहले वीनू का इलाज हो जाए। उसकी इस बात से घर के सभी लोग खुश हो जाते हैं। अब अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे विराट विनायक को सई के पास इलाज के लिए लेकर जा रहा होगा। तभी रास्ते में फोन पर सई की आवाज सुनकर चौंक जाएगा। 

विराट सुनेगा पाखी की आवाज

गुम है किसी के प्यार में दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं कि विराट को ये पता चले कि सई जिंदा है। इस बीच चह्वाण फैमिली दोनों को हनीमून पर भेजने की तैयारी में लगे हैं। तभी पाखी बोलती है कि उसके लिए वीनू के इलाज से बढ़कर कुछ नहीं। वह फैमिली वालों से कहती है कि अभी मालदीव नहीं जाएगी। विराट बताता है कि वीनू की डॉक्टर ने बताया है कि उसे कणकवली वाली डॉक्टर के इलाज से फायदा मिल रहा है। इसलिए उन दोनों ने फैसला लिया है कि पहले वीनू का इलाज करवाएंगे। यह बात सुनकर सभी पाखी से इम्प्रेस हो जाते हैं और उसकी तारीफ करते हैं।

सई हो जाएगी हर्ट

विनायक इस बात से खुश हो जाता है कि उसे सवी और डॉक्टर आंटी से मिलने का मौका मिलेगा। अब अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट विनायक को लेकर सवि के पास जा रहा है। रास्ते में वह वीनू से पता पूछने के लिए कहेगा। विनायक मोबाइल फोन को स्पीकर पर डाल देगा और सई से पता पूछेगा। सई जब बोलेगी मैं डॉक्टर सई बोल रही हूं। यह सुनकर विराट शॉक्ड रह जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, सई और विराट के बीच अब कई गलतफहमियां हो जाएंगी। सई विराट और पाखी को पार्क में पति-पत्नी की तरह प्यार में देखेगी और हर्ट हो जाएगी। उसे लगेगा कि विराट ने उसे खोजा नहीं और पाखी के साथ हो गया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.