Adani Group मामले पर Virender Sehwag का पलटवार, कहा गोरों को हमारी तरक्की बर्दाश्त नहीं होती
Updated on
06-02-2023 06:27 PM
नई दिल्ली: भारतीय मार्केट का रीढ़ माने जाने वाले अडानी ग्रुप में हिंडरबर्ग की 25 जनवरी को एक रिपोर्ट के बाद भूचाल सा मच गया। अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाधड़ नीचे गिरने लगे। हिंडरबर्ग की रिपोर्ट के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अमीर ग्रुप टॉप-2 से बाहर हो गया और उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जाने लगे। इस मामले में नरेंद्र मोदी सरकार पर विपक्ष आक्रामक सवालों के बाउंसर फेंक रहा है तो दूसरी ओर अडानी को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।
इस बीच भारतीय मार्केट और अडानी ग्रुप में मचे भूचाल को लेकर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने हिंडनबर्ग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि गोरों को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती। यही नहीं, पूरे मामले को उन्होंने प्लांड कॉन्सपिरेसी बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- गोरों से इंडिया की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती है। इंडियन मार्केट का इस तरह से गिरना बड़ी चतुराई से प्लांड कॉन्सपिरेसी लगती है।
उन्होंने आगे लिखा- कोशिश कितनी भी कर लें, लेकिन हमेशा की तरह भारत और मजबूत ही निकलकर उभरेगा। सहवाग का यह ट्वीट कुछ ही देर में वायरल होने लगा। इस पर तमाम फैंस की प्रतिक्रिया भी आ रही है। अधिकतर अपने हीरो से सहमत भी दिख रहे हैं।
उन्होंने आगे लिखा- कोशिश कितनी भी कर लें, लेकिन हमेशा की तरह भारत और मजबूत ही निकलकर उभरेगा। सहवाग का यह ट्वीट कुछ ही देर में वायरल होने लगा। इस पर तमाम फैंस की प्रतिक्रिया भी आ रही है। अधिकतर अपने हीरो से सहमत भी दिख रहे हैं।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…