पार्ट टाइम एमपी बनने की वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर को गंभीरता से सुना दिया
Updated on
06-09-2023 02:40 PM
नई दिल्ली: दिल्ली के दो खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने काफी समय तक भारत के लिए एक साथ खेला। दोनों टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते थे। लेकिन क्रिकेट से संन्यास के बाद दोनों के रिश्ते ठीक नहीं बताए जाते। एक बार फिर इसका उदाहरण मिला है। दरअसल, देश में अभी इंडिया vs भारत का विवाद काफी तेजी से चल रहा है। वीरेंद्र सहवाग भी कूद गए और बीसीसीआई सचिव जय शाह के सामने मांग रखी कि टीम की जर्सी पर इंडिया की जगह भारत लिखा हो। उनके पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन आने लगे। इसमें एक ने लिखा कि मैं हमेशा सोचता था कि आपको गौतम गंभीर से पहले सांसद बनना चाहिए था।
सहवाग ने नाम लिए बिना सुना दिया
वीरेंद्र सहवाग जैसे सेलिब्रिटी वैसे तो किसी कमेंट पर शायद ही रिएक्ट करते हैं। लेकिन उन्होंने इस कमेंट का लंबा जवाब दिया। सहवाग ने लिखा- मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। पिछले दो चुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों ने मुझसे संपर्क किया। मेरा मानना है कि अधिकांश इंटरटेनर्स या खिलाड़ियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए। क्योंकि वहां अधिकांश अपने अहंकार और सत्ता की भूख के लिए हैं और लोगों के लिए मुश्किल से ही समय निकाल पाते हैं। कुछ जरूरत अपवाद हैं लेकिन आम तौर पर ज्यादातर केवल पीआर करते हैं। मुझे क्रिकेट से जुड़ना और कमेंटरी करना पसंद है। सुविधा के अनुसार पार्ट-टाइम एमपी बनने की मैं कभी इच्छा करता हूं।
क्या गंभीर पर है निशाना?
वीरेंद्र सहवाग ने यहां भले ही गौतम गंभीर का नाम नहीं लिया। लेकिन उनका इशारा उसी तरफ था। कई बार कमेंट्री करने के लिए गंभीर की आलोचना होती है। सहवाग के इस जवाब कमेंट भी इसी तरह के आ रहे हैं। एक यूजर न लिखा- गंभीर के अच्छे दिन नहीं चल रहे शायद। एक ने लिखा कि गंभीर को भारी क्षति पहुंची होगी आपके कथन थे। तो दूसरे ने लिखा- मेरा भी ऐसा ही विचार है, खिलाड़ी और एक्टर्स को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…