Select Date:

11 नवंबर की रात से इतिहास बन जाएगा विस्तारा का सफर, 12 नवंबर से एयर इंडिया के बेड़े से टेक ऑफ होंगी फ्लाइट

Updated on 11-11-2024 12:37 PM
नई दिल्ली: भारतीय एविएशन सेक्टर में 11-12 नवंबर 2024 की आधी रात बेहद खास होगी। खासतौर से यह रात विस्तारा एयरलाइंस (Vistara) में काम करने वाले तमाम पायलट, एयर होस्टेस और अन्य स्टाफ के लिए बेहद भावुक करने वाला पल भी होगा। क्योंकि 11 नवंबर का दिन खत्म होने के साथ ही विस्तारा का तमाम 6,500 स्टाफ, 70 हवाई जहाज, हर दिन 50 डोमेस्टिक (32) और इंटरनेशनल (18) डेस्टिनेशन पर 350 फ्लाइटों का सफर इतिहास बन जाएगा।

12 नवंबर का उदय होते ही यह सब एयर इंडिया में शिफ्ट हो जाएगा। इसी के साथ ही साल 2013 में बनी टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस की यह जॉइंट वेंचर विस्तारा एयरलाइंस गुजरे जमाने की बात हो जाएगी।

जनवरी 2015 में उड़ी थी पहली फ्लाइट


विस्तारा एयरलाइंस की पहली डोमेस्टिक फ्लाइट 5 जनवरी 2015 को दिल्ली से मुंबई वाली थी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस एयरलाइंस की अंतिम उड़ान भी इन्हीं शहरों के बीच होगी। एयरलाइंस ने 6 अगस्त 2019 को दिल्ली से सिंगापुर के लिए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी थी।

एयरलाइंस का कहना है विस्तारा का एयर इंडिया में विलय होने के बाद जो यात्रियों को जो कुछ संभावित समस्याएं हो सकती हैं, उन्हें देखते हुए अपने स्तर पर तैयारियां पूरी की हैं। ताकि यात्रियों को कम से कम दिक्कतें पेश आएं।

दो साल पहले हुई थी मर्जर की घोषणा


विस्तारा एयरलाइंस की हर दिन करीब 350 फ्लाइट से हर दिन करीब 50 हजार यात्री उड़ान भरते थे। यह एयरलाइंस तेजी से एयर पैसेंजर के बीच अपनी जगह बना रही थी। लेकिन इसी बीच नवंबर 2022 में इसके मर्जर की घोषणा हो गई। विस्तारा की तरफ से बताया गया है कि 12 नवंबर से कुछ दिनों तक जिन लोगों ने विस्तारा की टिकट खरीदी थी, उनके बोर्डिंग पास पर एआई-2 लिखा बोर्डिंग पास जारी किया जाएगा, लेकिन 12 नवंबर से सारी उड़ाने एयर इंडिया के अंतर्गत टेक ऑफ करेंगी।

यात्रियों को भेजे जा रहे मैसेज


विस्तारा के पैसेंजर्स को सभी जरूरी मैसेज भेजे जा रहे हैं। ताकि उन्हें फ्लाइट डिले, री-शेड्यूल या अन्य किसी तरीके की समस्या से दो-चार ना होना पड़े। खासतौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और अन्य बड़े एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का स्टाफ यात्रियों की मदद करने के लिए उपलब्ध होगा।

12 नवंबर से विस्तारा के यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के काउंटरों पर जाना होगा। उनका टिकट अपडेट कर दिए जा रहे हैं। बोर्डिंग पास में कुछ दिनों के लिए विस्तारा के यात्रियों के लिए एआई-2 लिखा मिलेगा।

धीरे-धीरे बदल जाएगा लोगो


फिलहाल, कुछ दिनों के लिए विस्तारा के एयरक्राफ्ट का लोगो भी पुराना होगा, लेकिन धीरे-धीरे इन सभी को भी एयर इंडिया के लोगो से बदल दिया जाएगा। तमाम एयरक्राफ्ट के 12 नवंबर से कोड भी बदलकर एयर इंडिया में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। विस्तारा एयरलाइंस के यात्रियों को 12 नवंबर से वैसे तो कुछ चेंज नहीं होगा, लेकिन जिन्होंने लाउंज और अन्य अतिरिक्त सुविधा ली होंगी। उन्हें वह नहीं मिल सकेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.