Vodafone Idea का लॉन्च होने जा रहा एफपीओ, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड, निवेश से पहले देखें सभी डिटेल्स
Updated on
12-04-2024 01:26 PM
नई दिल्ली: वाडाफोन आइडिया लिमिटेड की ओर से एफपीओ (Vodafone Idea FPO) लाने का ऐलान किया गया है। कंपनी 18,000 करोड़ रुपये का FPO लॉन्च करने जा रही है। ये एफपीओ 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक आम निवेशकों को लिए खुलेगा। एंकर निवेशकों के ऑफर को 16 अप्रैल को एप्रूव किया जाएगा। वोडाफोन आईडिया ने अपने एफपीओ (Follow-on Public Offer) के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। इसका प्राइस बैंड 10 रुपये से लेकर 11 रुपये तय किया गया है। एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि बोर्ड ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, गुजरात के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) को अपनाने और दाखिल करने को मंजूरी दे दी है।
इतने रुपये का करना होगा निवेश
इस एफपीओ का लॉट साइज 1298 शेयरों का है। ऐसे में निवेशकों को इस एफपीओ में निवेश के लिए कम से कम 14,278 रुपये की जरूरत होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 15 अप्रैल से कंपनी रोड शो भी शुरू करेगी, जिसमें निवेशकों और एनालिस्ट से मुलाकात की जाएगी। ये रोड शो ऑफर की क्लोजिंग तक चलेगा। वोडाफोन आइडिया के एफपीओ को कंपनी के बोर्ड की ओर से 27 फरवरी को 20,000 करोड़ रुपये इक्विटी के जरिए जुटाने की मंजूरी मिली थी।
क्या होता है एफपीओ
एफपीओ यानी फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर में कंपनी जो पहले से ही शेयर बाजार में लिस्टेड है वह प्रमोटरों को नए शेयर जारी करती है। कंपनी अपने इन नए शेयरों के जरिए बाजार से एक्स्ट्रा फंड जुटाती है। वहीं आईपीओ यानी इनीशियल पब्लिक ऑफर उस कंपनी का आता है जो शेयर बाजार में पहले से लिस्टेड नहीं होती है। हालांकि आप किसी भी आईपीओ या एफपीओ में निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…