Select Date:

वोडाफोन आइडिया का FPO ओपन हुआ:22 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे रिटेल निवेशक

Updated on 18-04-2024 05:30 PM

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO आज ओपन हो गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹18,000 करोड़ जुटाना चाहती है।

रिटेल निवेशक इस FPO के लिए 22 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं। 25 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के ये शेयर लिस्ट होंगे। इससे पहले VI ने 74 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
इस FPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 1298 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने FPO का प्राइज बैंड ₹10-₹11 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप FPO के अपर प्राइज बैंड ₹11 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,278 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट यानी 18172 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹199,892 इन्वेस्ट करने होंगे।

VI ने एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए
FPO ओपन होने से पहले VI ने 74 एंकर इन्वेस्टर्स से 5,400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने BSE फाइलिंग में बीते दिन इस बात की जानकारी दी थी। VI ने इसके लिए 11 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 491 करोड़ शेयर्स एलॉकेट किए।

निवेशकों में सबसे ज्यादा 26% शेयर GQG पार्टनर्स को मिले हैं, GQG ने इसके लिए 1,345 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसके अलावा फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स ने ₹772 करोड़, ट्रू-कैपिटल और ऑस्ट्रेलियन सुपर ने ₹331 करोड़ और ₹130 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है।

निवेशकों में द मास्टर ट्रस्ट बैंक ऑफ जापान, UBS, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, ऑस्ट्रेलियन सुपर, फिडेलिटी, क्वांट और मोतीलाल ओसवाल शामिल हैं।

यह अब तक का सबसे बड़ा FPO
यह अब तक का सबसे बड़ा FPO है। भारतीय मार्केट में अभी सबसे बड़ा FPO यस बैंक का है, जो 15 हजार करोड़ रुपए का था। वहीं अडाणी एंटरप्राइजेज पिछले साल जनवरी में 20 हजार करोड़ रुपए का FPO लाई थी। हालांकि, बाद में कंपनी ने इसे वापस ले लिया। अगर ऐसा न करती तो अडाणी एंटरप्राइजेज सबसे बड़े FPO लाने वाली कंपनी होती।

4G सर्विस बेहतर और 5G रोलआउट के लिए फंड का इस्तेमाल करेगी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फंड का इस्तेमाल 5G रोलआउट करने और 4G सर्विस को बेहतर करने में करेगी। इसके साथ ही यह फंडरेजिंग कंपनी को अपनी कॉम्पिटेटिव पोजिशनिंग में सुधार करने और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने में भी सक्षम बनाएगा।

वोडाफोन आइडिया पर 210000 करोड़ का कर्ज
वोडाफोन आइडिया वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही है, जिसपर 210000 करोड़ का कर्ज है। वोडाफोन आइडिया अपने कॉम्पिटिटर्स (Jio और भारती एयरटेल) के साथ कॉम्पिटिशन करने के लिए अपनी सर्विस और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना चाहती है। कंपनी अभी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसे बड़े कॉम्पिटिटर्स से काफी पीछे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.