साल के पहले दिन उछला वोडाफोन आइडिया का शेयर, कहां से मिलने वाला है बड़ा चेक?
Updated on
01-01-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज अच्छी तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब छह फीसदी की तेजी के साथ 11.43 रुपये तक पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि उसे अपने प्रमोटर Vodafone Group से 5,836 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह पैसा वोडाफोन-आइडियो के मर्जर से जुड़े पुराने इम्प्लीमेंटेशन एग्रीमेंट (IA) में हुए बदलाव के बाद मिलेगा। यह बदलाव उन देनदारियों से जुड़ा था जो अभी तय नहीं हुई थीं।
इस नए समझौते के तहत Vodafone Group के प्रमोटर्स अगले 12 महीनों में 2,307 करोड़ रुपये देंगे। बाकी की रकम शेयर के ज़रिए दी जाएगी। यह बदला हुआ IA, कंटीजेंट लायबिलिटी एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CLAM) से जुड़ा है। इसके तहत Vodafone Idea ने पहले प्रमोटर्स से 8,369 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद जताई थी। इसमें से 1,975 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके थे, इसलिए बाकी 6,394 करोड़ रुपये का हिसाब बाकी था। अब नए नियमों के मुताबिक, कंपनी को करीब 5,836 करोड़ रुपये वापस मिलेंगे।
शेयरों का भाव
यह पैसा वापस पाने के लिए Vodafone Group के कुछ शेयरधारकों ने Vodafone Idea के 3.28 अरब इक्विटी शेयर पांच साल के लिए अलग रखे हैं। इन शेयरों को कंपनी के कहने पर बेचा जाएगा और इससे मिलने वाला पैसा Vodafone Idea को मिलेगा। इन शेयरों की बाजार में अनुमानित कीमत 3,529 करोड़ रुपये है। यह कीमत 31 दिसंबर 2025 को NSE पर शेयर के बंद भाव 10.76 रुपये के हिसाब से लगाई गई है।
यह संशोधित समझौता 31 दिसंबर 2025 को हुआ। इसने पुरानी 'सनसेट क्लॉज' को बढ़ा दिया है और पुरानी देनदारियों को निपटाने के बारे में और ज्यादा स्पष्टता दी है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि CLAM की रकम मिलने का डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) को किसी भी तरह के प्री-कंडीशन पेमेंट से कोई लेना-देना नहीं है।यह लेन-देन प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों के साथ मौजूदा 'रिलेटेड-पार्टी अरेंजमेंट' में एक बदलाव है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं, न ही कोई लोन दिया जा रहा है और न ही कोई खास अधिकार दिए जा रहे हैं। बुधवार को Vodafone Idea के शेयर BSE पर 10.85% गिरकर 10.76 रुपये पर बंद हुए थे और आज 11.17 रुपये पर खुले थे।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…