Select Date:

भारत में भी ‘वैगनर ग्रुप’, पुतिन की तरह मोदी को भी जाना होगा, सामना संपादकीय में BJP पर बड़ा हमला

Updated on 26-06-2023 06:20 PM
मुंबई:उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के मुखपत्र सामना अखबार के संपादकीय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा गया है। सामना संपादकीय में लिखा गया है कि पुतिन की तरह पीएम मोदी को भी सत्ता से जाना होगा। बिहार की राजधानी पटना में ‘वैगनर ग्रुप’ ने यह तय किया है। अखबार ने संपादकीय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी आड़े हाथ लिया है। दरअसल अमित शाह ने विपक्ष की इस मीटिंग को महज फोटो सेशन करार दिया था। सामना ने अपने संपादकीय में लिखा है कि आज पुतिन के देश में क्या हो रहा है? पुतिन की ओर से अपनी सुविधा के लिए तैयार किए गए वैगनर ग्रुप नामक सेना ने ही पुतिन के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है। सामना संपादकीय ने लिखा है कि रूस में बीते कई सालों में हुए चुनाव महज छलावा थे। पुतिन के लोग गड़बड़ी करके चुनाव जीतते रहे और संसद पर कब्जा किया। हिंदुस्थान में भी यही चल रहा है अब लोगों के मन में क्रांति की भावना निर्माण हो रही है।

मोदी को बगावत का सामना करना पड़ेगा
शिवसेना के मुखपत्र सामना संपादकीय ने लिखा है कि बीजेपी ने सत्ता को बरकरार रखने के लिए कई बिकाऊ लोगों को अपने इर्द-गिर्द रक्षक बनाकर खड़ा किया है। कल यही लोग सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर वार करेंगे और सड़क पर उतरेंगे। पुतिन के मामले में यही हुआ है, पुतिन के खिलाफ बगावत से साफ हो गया है। वैगनर ग्रुप की सशस्त्र सेना को रौंद डालेंगे, ऐसा ताव पुतिन ने दिखाया लेकिन उनसे हुआ नहीं। किसी भी तानाशाह के मन में ऐसी दहशत कभी न कभी निर्माण होती है। पुतिन हो या मोदी, उन्हें बगावत का सामना करना ही पड़ता है।

भारत का वैगनर ग्रुप क्या है
कुछ दिन पहले पटना में 17 प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक हुई थी। विपक्ष की इस बैठक के बाद अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा था, विपक्षी लोग तस्वीर खिंचवाने के लिए इकठ्ठा हुए थे। अमित शाह ने कहा कि कितने भी विपक्षी दल एक साथ आ जाएं। बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें जीतने से कोई नहीं रोक पायेगा। शाह के इस बयान पर सामना संपादकीय में तंज कसा गया है।

सामना ने लिखा है कि अमित शाह ने अपेक्षा के अनुरूप ही प्रतिक्रिया दी है। देश में 'फोटो प्रेमी' कौन है? यह 140 करोड़ जनता प्रतिदिन देखती है। फोटो या लोकप्रियता के आड़े आनेवाले अपने ही नेताओं, मंत्रियों को वैसे ढकेल कर दूर किया जाता है। यह पीएम मोदी ने कई बार दिखा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.