Select Date:

कारों के लिए 22 महीने तक की वेटिंग:पेट्रोल-डीजल कारों का उत्पादन बढ़ाने के लिए 21,000 करोड़ खर्च करेंगी ऑटो कंपनियां

Updated on 16-11-2022 06:19 PM

इलेक्ट्रिक कारें भविष्य का ट्रांसपोर्ट हो सकती हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल कारों की डिमांड कम नहीं हुई है। बड़ी घरेलू कंपनियां पारंपरिक कारों का उत्पादन बढ़ाने पर 21,000 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने वाली हैं। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, किआ मोटर्स, ह्युंडई, टोयोटा जैसी कंपनियां पेट्रोल-डीजल कारों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में जुटी हैं।

पेट्रोल-डीजल कारों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर 20 हजार करोड़ खर्च करेंगी कंपनियां
ऐसी कारों की डिमांड का हाल ये है कि इनके लिए 20-22 महीने की वेटिंग चल रही है। 8 लाख से ज्यादा कारों की डिलीवरी पेंडिंग है। इसमें 99% पेट्रोल-डीजल कारें हैं। इसीलिए मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर्स के मुताबिक, ये कंपनियां पेट्रोल-डीजल कारों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर करीब 20 हजार करोड़ खर्च करेंगी।

लगातार बढ़ रही SUV की डिमांड, तैयारी में कंपनियां

महिंद्रा एंड महिंद्रा: अगले एक-डेढ़ साल में SUV मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाकर सालाना 6 लाख करेगी। अभी कंपनी हर साल 3-3.5 लाख SUV बनाती है। उत्पादन बढ़ाने के लिए कंपनी 3 साल में 8,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

टाटा मोटर्स: उत्पादन क्षमता सालाना 6 लाख से बढ़ाकर 9 लाख करने करेगी। साणंद प्लांट चालू होने के बाद मासिक उत्पादन क्षमता 25-30 हजार बढ़ेगी। उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर कंपनी 6,000 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।

मारुति सुजुकी: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने हरियाणा में नए प्लांट के निर्माण सहित क्षमता विस्तार की अन्य योजनाएं भी बनाई है। इन पर 7,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कंपनी पेट्रोल-डीजल वेरिएंट में नए मॉडल लॉन्च करेगी।

नई कारों की बिक्री में EV की हिस्सेदारी 1% भी नहीं
अप्रैल-सितंबर के बीच देश में 18,142 EV बिकीं। दूसरी तरफ इसी दौरान 19,36,740 कारें बिकीं। नई कारों की बिक्री में EV की हिस्सेदारी सिर्फ 0.93% रही।

...उधर अमेरिकी बाजार में मुख्यधारा में आ रही EV
अमेरिका में EV मुख्यधारा में शामिल हो रही है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद बड़े पैमाने पर लोग EV अपना रहे हैं। जनवरी-सितंबर के बीच EV की बिक्री 70% बढ़ी। नई कारों की बिक्री में भी EV की हिस्सेदारी एक साल में दोगुनी हो गई है। बीते साल ये 2.9% थी, जो 5.6% हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.