Select Date:

टाटा प्ले में अपनी हिस्सेदारी रिलायंस को बेचेगी वॉल्ट-डिज्नी : डील सफल हुई तो अंबानी-टाटा के बीच यह पहला कोलैबोरेशन होगा

Updated on 15-02-2024 01:33 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) टाटा ग्रुप की टीवी और वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर 'टाटा प्ले' में 29.8% स्टेक खरीदने जा रही है। रिलायंस यह स्टेक वॉल्ट डिज्नी से खरीदेगी। बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक डील अभी डिस्कशन फेज में है। अगर यह डील सफल हो जाती है, तो अंबानी और टाटा ग्रुप के बीच यह पहली कोलैबोरेशन होगा। टाटा प्ले में टाटा संस की 50.2% और डीज्नी की 29.8% हिस्सेदारी है। वहीं बाकी के शेयर सिंगापुर के टेमासेक के पास हैं।

टाटा प्ले के कंज्यूमर्स को जियो सिनेमा के कंटेंट देगी रिलायंस
इस डील से जियो सिनेमा की पहुंच टाटा प्ले के प्लेटफॉर्म तक हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस टाटा प्ले के कंज्यूमर्स को अपने जियो सिनेमा के सभी कंटेंट ऑफर करेगी।

IPO में शेयर ऑफर करने वाली थी डिज्नी
इससे पहले डिज्नी कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में अपनी हिस्सेदारी ऑफर करने वाली थी। लेकिन कंपनी ने टाटा प्ले की लिस्टिंग टल जाने की वजह से यह फैसला लिया है।

टेमासेक भी अपनी 20% स्टेक बेचना चाहती थी
एक साल पहले टाटा प्ले की तीसरी स्टेकहोल्डर टेमासेक ने भी कंपनी में अपनी 20% हिस्सेदारी बेचने के लिए टाटा ग्रुप से बात की थी। इस डील की वैल्यू 1 बिलियन डॉलर (करीब 8,301 करोड़ रुपए) थी। बाद में यह एग्रीमेंट आगे नहीं बढ़ पाया था।

तीसरी तिमाही में कंपनी को 105 करोड़ का लॉस हुआ
इस डील के बैंकर्स की टीम टाटा प्ले में डिज्नी का इवैल्यूएशन कर रही है। पिछले कुछ सालों में टाटा प्ले को नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जियो सिनेमा और अमेजन प्राइम से काफी कॉम्पिटिशन मिला है। मार्केट शेयर बंट जाने के चलते वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 4,499 करोड़ रुपए के रेवेन्यू पर करीब 105 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। जबकि, एक साल पहले 4,741 करोड़ रुपए के रेवेन्यू पर कंपनी को 68.60 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।

वॉल्ट डिज्नी लीनियर टीवी भारत में अपनी हिस्सेदारी बेच रही
हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वॉल्ट डिज्नी भारत में अपनी लीनियर टीवी, कंटेंट और OTT बिजनेस रिलायंस को 3.9 बिलियन डॉलर (करीब ₹24,903 करोड़) के वैल्यूएशन पर बेच रही है। लीगल प्रॉसेस पूरा हो जाने के बाद इस डील के अनाउंस होने की उम्मीद है।

कंपनियों के बीच साइन की गई MOU के मुताबिक इस डील में डिज्नी और रिलायंस के पास 40% और 51% स्टेक होंगे। जबकि TV नेटवर्क और OTT बिजनेस में 9% हिस्सेदारी बोधि ट्री के पास होगी। बोधि ट्री मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज जेम्स मर्डोक और डिज्नी इंडिया के पूर्व प्रमुख उदय शंकर की जॉइंट वेंचर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.