Select Date:

ऑस्ट्रेलिया में हत्या करने वाले वॉन्टेड मेल नर्स को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार,531 लाख का इनाम था घोषित

Updated on 26-11-2022 05:01 PM

नईदिल्ली

क्वींसलैंड में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या करने के बाद 2018 से फरार चल रहे 38 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने आरोपी के बारे में सूचना देने पर एक मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया था।

2018 में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्टेट(Queensland is an Australian state) में एक ऑस्ट्रेलियन महिला की हत्या करके भारत भागकर आ गए आरोपी राजविंदर सिंह को आखिरकार पकड़ ही लिया गया। उसे दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि मेल नर्स राजविंदर सिंह पर ऑस्ट्रेलिया ने 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम(करीब 531 लाख) रुपए रखा था। इसे अब तक का सबसे बड़ा इनाम बताया जाता है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाईकमिश्नर बैरी ओ फैरेल ने शुक्रवार(25 नवंबर) को इस इनाम का जिक्र किया था।

समुद्र तट पर 24 साल की महिला की हत्या कर दी थी
ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने क्वीन्सलैंड में 2018 में एक समुद्र तट पर 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या कर भारत भाग जाने वाले इस भारतीय चिकित्सा सहायक यानी मेल नर्स को पकड़ने में मदद के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया था। क्वीन्सलैंड पुलिस की प्रेस रिलीज के अनुसार, 24 साल की टोया कॉर्डिंगली(Toyah Cordingly ) अक्टूबर 2018 में केयर्न्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। टोया के 21 अक्टूबर, 2018 को कॉर्डिंगली के लापता होने की पुलिस को सूचना दी गई थी। उसका शव अगली सुबह केयर्न्स के उत्तर में वांगेटी बीच पर पड़ा मिला था।

इस हत्याकांड में इनिसफेल में कार्यरत चिकित्सा सहायक 38 वर्षीय राजविंदर सिंह शुरू से ही संदिग्ध था। इस हत्याकांड के 2 दिन बाद वो पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर भारत भाग आया था। तब से क्वीन्सलैंड पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मार्च 2021 में भारत सरकार से आरोपी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। नवंबर 2022 में भारत सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी थी। आरोपी राजविंदर मूल रूप से पंजाब के बुट्टर कलां का रहने वाला बताया जाता है।

यह भी जानिए
क्वींसलैंड पुलिस ने ट्विटर पर इस डेवलपमेंट की पुष्टि की है। शुक्रवार को एक बयान में कहा गया कि आरोपी को भारतीय कानून प्रवर्तन(Indian Law Enforcement) की सहायता से ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (AFP) और क्वींसलैंड पुलिस सेवा (QPS) के बीच कॉर्डिनेशन के बाद दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। क्वींसलैंड पुलिस ने ट्वीट किया, "हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि 2018 में सुदूर उत्तर क्वींसलैंड में टोयाह कोर्डिंगली की दुखद मौत की एक महत्वपूर्ण जांच के बाद आज भारत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।"

इस महीने की शुरुआत में QPS और पुलिस मंत्री मार्क रयान ने आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (633,000 डॉलर) का इनाम देने की घोषणा की थी। यह पुलिस विभाग द्वारा घोषित अब तक का सबसे बड़ा इनाम है। इस साल 28 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच QPS अधिकारियों ने भारत की यात्रा की और AFP नई दिल्ली के साथ मिलकर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए सूचना के लिए भारतीय कानून प्रवर्तन के साथ सीधा संवाद किया।

QPS आयुक्त कैटरीना कैरोल ने कहा कि गिरफ्तारी AFP, कॉमनवेल्थ अटॉर्नी-जनरल के विभाग और भारतीय अधिकारियों के बीच एक्सिलेंट रिलेशनशिप को उजागर करती है। क्वींसलैंड पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में आरोपी के देश छोड़ने से कुछ क्षण पहले की सिडनी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तस्वीरें भी जारी की थीं।  मेलऑनलाइन की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके परिवार ने हालांकि मामले में उनकी संलिप्तता से इनकार किया है। घटना के दो दिन बाद उसका ऑस्ट्रेलिया से भारत जाना संयोग था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.