जूनियर एशिया कप के SF में बांग्लादेश से 'जंग', भारत कर रहा बैटिंग
Updated on
21-07-2023 04:19 PM
नई दिल्ली: जूनियर एशिया कप यानी एसीसी एमर्जिंग एशिया कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और बांग्लादेश आमने-सामने हैं। मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। भारत की कप्तानी अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन यश ढुल के पास है, जबकि सैफ हसन बांग्लादेश के कप्तान हैं।
भारतीय टीम को झटका भारतीय टीम को लगातार दो ओवर में दो झटके लग गए हैं। रियान पराग 12 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें तंजिम हसन ने आउट किया। इसके बाद अगले ही ओवर में ध्रुव जुरेल भी आउट हो गए। भारत का स्कोर 121 रन पर 6 विकेट हो गया है।
दो ओवर में गिरे दो विकेट टीम इंडिया को 19वें ओवर 20वें ओवर में लगातार दो ओवरों में दो झटके लगे। 19वें ओवर की पहली गेंद पर निकिन जोस को 17 रनों के निजी स्कोर पर सैफ हसन ने आउट किया, जबकि 20वें ओवर में अभिषेक शर्मा को 34 रनों के स्कोर पर रकिबुल हसन ने पवेलियन भेजा। स्कोर 78/2
21 रन बनाकर आउट हुए साई सुदर्शन, भारत को पहला झटका पिछले मुकाबले के शतकवीर साई सुदर्शन 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया, जबकि उनका विकेट हसन साकिब को मिला। स्कोर 29/1
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 22/0
भारतीय ए टीम ने 5 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी विकेट के 22 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 20 और अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। साई ने पिछले मुकाबले में बेजोड़ शतक जड़ा था।
भात और पाकिस्तान में हो सकता है फाइनल उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। उस मैच में आईपीएल स्टार साई सुदर्शन ने धमाकेदार सेंचुरी जड़ी थी। आज मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा जा रहा है। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने मुकाबले जीतती हैं तो उनकी भिड़ंत फाइनल में होगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…