Select Date:

'वारिसु' की 150 करोड़ क्‍लब में एंट्री, फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में 'कुत्ते' फेल, 'थुनिवु' भी कम नहीं

Updated on 17-01-2023 09:10 PM
तब्‍बू और अर्जुन कपूर की फिल्‍म 'कुत्ते' फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में बुरी तरह फेल हो गई है। चार दिन में ही इस फिल्‍म की सारी कलई खुल गई है। विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने इस फिल्‍म से डायरेक्‍शन में डेब्‍यू किया है, उनकी यह पहली फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर डिजास्‍टर साबित हुई है। 'कुत्ते' ने सोमवार को महज 65 लाख रुपये का बिजनस किया है और चार दिनों में यह फिल्‍म 4 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। दूसरी ओर, थलपति विजय की 'वारिसु' ने 6 दिनों में जहां देश में 100 करोड़ क्‍लब में एंट्री ले ली है, वहीं वर्ल्‍डवाइड इसकी कमाई 150 करोड़ पार कर गई है। अजित कुमार की 'थुनिवु' को अभी इस क्‍लब में एंट्री के लिए एक-दो दिन का इंतजार और करना होगा। छह दिनों में 'थुनिवु' ने करीब 78 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है।
थलपति विजय की 'Varisu' को एक्‍सटेंडेड वीकेंड का फायदा मिला है। बुधवार को तमिल में रिलीज होने के बाद यह फिल्‍म शुक्रवार को हिंदी और तेलुगू में भी रिलीज हुई। सोमवार को इस फिल्‍म ने तीनों भाषाओं में Box Office पर कुल 17.00 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। हालांकि, हिंदी में फिल्‍म की कमाई का हाल 'कुत्ते' जैसा ही है। बॉलीवुड की 'Kuttey' ने सोमवार को जहां 65 लाख रुपये का बिजनस किया, वहीं 'वारिसु' ने हिंदी में 70 लाख रुपये कमाए। हिंदी वर्जन में 'वारिसु' की कुल कमाई चार दिनों में मात्र 4.35 करोड़ रुपये है। जबकि 'कुत्ते' ने चार दिनों में 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। यानी हिंदी के दर्शकों के लिहाज से देखें तो दोनों ही फिल्‍में डिजास्‍टर साबित हुई हैं।

Varisu Box Office Collection

बुधवारपहला दिन26.7 करोड़ रुपये
गुरुवारदूसरा दिन11.55 करोड़ रुपये
शुक्रवारतीसरा दिन10.1 करोड़ रुपये (हिंदी में- 0.70 करोड़)
शनिवारचौथा दिन18.4 करोड़ रुपये (हिंदी में- 1.40 करोड़)
रविवारपांचवां दिन20.5 करोड़ रुपये (हिंदी में- 1.55 करोड़)
सोमवारछठा द‍िन17.00 करोड़ रुपये (हिंदी में- 0.70 करोड़)
सोर्स: sacnilkकुल कमाई -104.25 करोड़ रुपये (हिंदी में- 4.65 करोड़)
वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्‍शन में बनी 'वारिसु' का बजट 280 करोड़ रुपये है। इस फिल्‍म ने देश में 6 दिनों में 104.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। इसमें सबसे अध‍िक 86.8 करोड़ रुपये की कमाई तमिल वर्जन से हुई है। तेलुगू में फिल्‍म में ने 13.1 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि हिंदी से 4.35 करोड़ रुपये। ट्रेड एनालिस्‍ट रमेश बाला की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्‍डवाइड इस फिल्‍म ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को कामकाजी दिन रहने के बावजूद सोमवार को साउथ इंडिया के थ‍िएटर्स में 'वारिसु' देखने के लिए दर्शकों की लंबी कतार दिखी। तमिल सिनेमाघरों में सोमवार को 100 में से 64 सीटों पर दर्शक नजर आए, जबकि तेलुगू में यह ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी करीब 47 परसेंट थी।

Thunivu Box Office Collection

बुधवारपहला दिन24.40 करोड़ रुपये
गुरुवारदूसरा दिन11.80 करोड़ रुपये
शुक्रवारतीसरा दिन8.30 करोड़ रुपये
शनिवारचौथा दिन11.00 करोड़ रुपये
रविवारपांचवां दिन11.90 करोड़ रुपये
सोमवारछठा द‍िन10.80 करोड़ रुपये
सोर्स: sacnilkकुल कमाई -78.20 करोड़ रुपये

थाला अजित की फिल्‍म 'Thunivu' हिंदी में रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्‍म तमिल और तेलुगू में 'वारिसु' को टक्‍कर तो दे रही है, लेकिन थोड़ी पीछे है। पोंगल के मौके पर बुधवार को रिलीज हुई 'थुनिवु' के लिए अच्‍छी बात यह है कि इसे सोमवार को बहुत ज्‍यादा नुकसान नहीं हुआ है। रविवार को इस‍ फिल्‍म ने 11.9 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। सोमवार को इसकी कमाई 10.8 करोड़ रुपये रही है। छह दिनों में 'थुनिवु' ने 78.2 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है।

अभी लंबी है वारिसु और थुनिवु के हिट होने की डगर

यहां एक बात गौर करने वाली है कि 'थुनि‍वु' का बजट 200 करोड़ रुपये है और 'वारिसु' का 280 करोड़। यानी इन दोनों ही फिल्‍मों को हिट होने के लिए इससे अध‍िक की कमाई करनी होगी। 'वारिसु' 100 करोड़ क्‍लब में पहुंच चुकी है। जबकि 'थुनिवु' बुधवार तक इस क्‍लब का हिस्‍सा बन जाएगी। जिस तरह से बीते साल से दर्शक सिनेमाघरों से दूर हुए हैं, इन दोनों ही फिल्‍मों को हिट होने के लिए अभी मेहनत करनी पड़ेगी।

Kuttey Box Office Collection

शुक्रवारपहला दिन1.00 करोड़ रुपये
शनिवारदूसरा दिन1.20 करोड़ रुपये
रविवारतीसरा दिन1.05 करोड़ रुपये
सोमवारचौथा द‍िन0.65 करोड़ रुपये
सोर्स: बॉक्‍स ऑफिस इंडियाकुल कमाई -3.90 करोड़ रुपये
बॉक्‍स ऑफिस पर इस वक्‍त सबसे बुरी हालत में 'कुत्ते' है। फिल्‍म का बजट 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन जैसे हालात हैं यह फिल्‍म लाइफटाइम 10 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी। हालांकि, मेकर्स ने जिस तरह से फिल्‍म के प्रमोशन में भारी कटौती की है, लगता है कि वो भी इसे ओटीटी पर रिलीज कर दर्शकों तक पहुंचने का मन बना चुके हैं। सोमवार को सिनेमाघरों में 'कुत्ते' की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी महज 6-6.5 परसेंट थी। यानी सिनेमाघरों में 100 में से 6 सीटों पर ही दर्शक नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.