Select Date:

वॉर्म-अप मैच: स्पिनर्स का टेस्ट, बैटिंग ऑर्डर होगा चेक, किन सवालों के जवाब तलाशने उतरेगा भारत

Updated on 30-09-2023 02:51 PM

गुवाहाटी: 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को परखने के लिए आज बारसापारा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वॉर्म-अप मैच खेलेगी। इन मैचों को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है और ऐसे में दोनों टीम अपने अधिक से अधिक खिलाड़ियों का उपयोग कर सकती हैं। वैसे कोई भी टीम इन मैच में अपनी रणनीति का खुलासा करने से बचना चाहेगी। इंग्लैंड ने पिछले कुछ वर्षों में तीनों प्रारूप में अपनी रणनीति बदली है और उसके पास मजबूत बैटिंग ऑर्डर है। जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियम लिविंगस्टोन और मोईन अली जैसे बल्लेबाज किसी भी तरह के आक्रमण को ध्वस्त करने में सक्षम हैं और ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को खुद को परखने का मौका मिलेगा।

स्पिनर्स को परखने का मौका
भारत के स्पिनरों कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जाडेजा के पास खुद को परखने का यह अच्छा मौका होगा। इस मैच में भारत के सभी गेंदबाजों को कुछ ओवर करने को मिल सकते हैं। इंग्लैंड टीम का सबसे मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी में गहराई का होना है। ऑलराउंडर सैम कुरन आठवें और क्रिस वोक्स नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं। भारतीय बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर को मध्य क्रम में जगह मिलना तय है। वह स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलते हैं लेकिन अक्सर चोटिल हो जाने के कारण उनका मामला गड़बड़ा जाता है। ऐसे में ईशान किशन परिदृश्य में आ जाते हैं जो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने मौका मिलने पर प्रत्येक बल्लेबाजी क्रम में खुद को साबित किया है।

मौसम और पिच
 नॉर्थ ईस्ट स्टेट असम की राजधानी गुवाहाटी में आज अधिकतम तापमान 36.6° रहने की उम्मीद है, जो रात में गिरकर 25.6°C तक जा सकता है। बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना दाता है। पिच में अच्छी उछाल होती है, जिससे शॉट मेकिंग आसान हो जाती है हालांकि, जैसे-जैसे खेल बढ़ता है, स्पिनर अपना जादू दिखाने लगते हैं। यहां आखिरी वनडे इंटरनेशनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमें मेजबानों को 67 रन से जीत मिली थी। विराट कोहली के 113 रन के बूते भारत 373 के विशाल स्कोर तक पहुंच पाया था। श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने 88 गेंदों में शतक बनाया था, लेकिन जीत नहीं दिला पाए थे।

भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

इंग्लैंड का स्क्वॉड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.