ठगी मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, ढाई करोड़ ऐंठने का लगा है आरोप
Updated on
07-04-2023 08:27 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ ठगी मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया है। रांची की सिविल कोर्ट ने एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल को चेक बाउंस मामले में ये वारंट जारी किया है। यह मामला 2.5 करोड़ की ठगी से जुड़ा है। साल 2018 में 'गदर 2' की एक्ट्रेस पर फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' के निर्माता अजय सिंह ने ये मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमीषा पटेल ने म्यजूकि वीडियो बनाने के लिए पैसे लिए थे, लेकिन न तो म्यूजिक वीडियो ही बना न ही उनके पैसे वापस किए गए।
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, रांची की अदालत ने Ameesha Patel मामले में नाराजगी भी जाहिर की है। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ समन तक जारी हो चुका है और ऐसे में भी न तो वह और न ही उनके वकील ही कोर्ट में हाजिर हुए। इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2023 को होनी है।
अमीषा पटेल का चेक बाउंस का केस
निर्माता और शिकायतकर्ता अजय सिंह ने बातचीत में बताया था कि उनका और अमीषा पटेल का एक एग्रीमेंट हुआ था। इसके मुताबिक, एक म्यूजिक वीडियो पर काम होना था। इस एग्रीमेंट में साफ साफ लिखा था कि उन्हें ये पैसा जून 2018 में ब्याज सहित लौटाना है। बार-बार जब उन्होंने अपना पैसा एक्ट्रेस से मांगा तो अमीषा की ओर से ढाई करोड़ का चेक दिया गया, जो कि बाउंस हो गया। वहीं अजय सिंह ने अमीषा पटेल के बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर पर डराने धमकाने के आरोप भी लगाए थे।
'गदर 2' की रिलीज से पहले मुश्किलें बढ़ीं
अमीषा पटेल इन दिनों सनी देओल के साथ अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है, प्रमोशन के लिए भी स्टार्स ने अभी से कमर कस ली है। इसी साल ये फिल्म रिलीज होनी है, जिसे अनिल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…