क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री में तहलका मचाने की तैयारी में वॉरेन बफे, करने जा रहे हैं सबसे बड़ी डील
Updated on
21-02-2024 03:03 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। उनके निवेश वाला बैंक कैपिटल वन (Capital One) क्रेडिट कार्ड इश्यू करने वाली कंपनी डिस्कवर फाइनेंशियल (Discover Financial) को खरीदने जा रहा है। यह क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी। माना जा रहा है कि इसकी वैल्यू 35.3 अरब डॉलर होगी। इस डील के बाद कैपिटल वन एसेट के हिसाब से दुनिया का छठा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इसका मुकाबला जेपी मोर्गन और सिटीग्रुप से होगा। अगर यह डील सफल हुई तो मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में कैपिटल वन के शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 60 परसेंट होगी जबकि बाकी हिस्सेदारी डिस्कवर के शेयरहोल्डर्स के पास होगी।
अमेरिका में क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री में अब तक सबसे बड़ी डील बैंक ऑफ अमेरिका के नाम है। उसने साल 2005 में एमबीएनए कॉर्प को 35.2 अरब डॉलर में खरीदा था। लेकिन वॉरेन बफे अब इसे पीछे छोड़ने जा रहे हैं। बफे दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल हैं। दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में उनका निवेश है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बफे की नेटवर्थ 135 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
बफे का पोर्टफोलियो
पिछले साल की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक बफे के कुल पोर्टफोलियो का आधा हिस्सा ऐपल में है। बफे के पोर्टफोलियो में दूसरा सबसे बड़ा शेयर बैंक ऑफ अमेरिका का है। इसमें उनके कुल पोर्टफोलियो का नौ फीसदी हिस्सा है। तीसरे नंबर पर अमेरिकन एक्सप्रेस है। उनके पोर्टफोलियो की 7.2 परसेंट हिस्सेदारी इस कंपनी में है। कोकाकोला में भी बड़ा निवेश किया है। उनके पोर्टफोलियो में इस कंपनी की हिस्सेदारी 7.1 परसेंट है। इसी तरह बफे ने शेवरॉन, ओक्सिडेंटल पेट्रोलियम, Kraft Heinz और मूडीज में भी निवेश है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…