Select Date:

दुनिया ने जिन्‍हें समझा बर्कशायर का 'अर्जुन', उन वॉरेन बफे ने बताया 'गांडीव' तो किसी और के पास था

Updated on 27-02-2024 02:04 PM
नई दिल्‍ली: बर्कशायर हैथवे ने अपने निवेशकों को जितना कमाकर दिया है शायद ही वैसा किसी कंपनी ने किया हो। दुनिया इसके पीछे वॉरेन बफे को श्रेय देती है। उन्‍हें निवेश की दुन‍िया में अर्जुन की तरह माना जाता है। उनका हर निशाना बिल्‍कुल सटीक बैठता है। हालांकि, दुनिया जिन बफे को 'अर्जुन' मानती है, उन्‍होंने कहा है कि असली हीरो तो चार्ली मुंगेर थे। दिग्‍गज निवेशक वॉरेन बफे ने शेयरधारकों को लिखे अपने एनुअल लेटर में लंबे समय तक उनके साथी रहे चार्ली मुंगेर को श्रद्धांजलि दी है। यह लेटर भावुक करने वाला है। इसमें बफे ने मुंगेर को बर्कशायर हैथवे का 'आर्किटेक्ट' बताया है। बर्कशायर हैथवे अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है। इसका मुख्यालय ओमाहा में है। यह इंश्‍योरेंस, रेलवे, एनर्जी, मैन्‍यूफैक्‍चरिंग और उपभोक्ता वस्तुओं सहित तमाम उद्योगों में कई सब्‍सडियरी की पैरेंट फर्म है। बर्कशायर हैथवे दुनिया की सबसे सफल कंपनियों में से एक है। चार्ली मुंगेर अब इस दुनिया में नहीं हैं। अपने 100 जन्‍मदिन से महज 33 दिन पहले वह पिछले साल 28 नवंबर को चल बसे थे। बफे ने हैथवे की तुलना एक महान इमारत से की। उन्होंने स्वीकार किया कि अगर वे इस बिल्डिंग को बनाने में निर्माण दल के प्रभारी थे तो मुंगेर को हमेशा निर्माता के रूप में श्रेय दिया जाना चाहिए।

बफे ने चार्ली मुंगेर की व‍िनम्रता को क‍िया याद

बफे ने मुंगेर की विनम्रता की बहुत ज्‍यादा प्रशंसा की है। उन्‍होंने कहा कि मुंगेर ने अपनी भूमिका के लिए कभी श्रेय नहीं मांगा। बफे ने अपने रिश्ते को बड़े भाई और प्यार करने वाले पिता के रूप में वर्णित किया, जिसमें मुंगेर ने उनका मार्गदर्शन किया। उन्हें उनकी गलतियों की याद नहीं दिलाई।

कौन थे चार्ली मुंगेर ज‍िन्‍हें नहीं भूल पाए हैं वॉरेन बफे?

मुंगेर बर्कशायर हैथवे के उपाध्यक्ष के रूप में काम करते थे। वॉरेन बफे उनसे 1959 में मिले थे जब वह 35 साल के थे। सालों तक चार्ली मुंगेर बफे के साथी बने रहे। उन्हें जमीन से जुड़े रहने में मदद की। उनका साथ पाकर बफे ने वो सफलता हासिल की जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी।
बर्कशायर हैथवे की कुछ सबसे बड़ी सहायक कंपनियों में गेको, बीएनएसएफ रेलवे, कोका-कोला, क्राफ्ट हेंज, अमेरिकन एक्सप्रेस और वेल पॉइंट शामिल हैं। अपने वार्षिक पत्र में बफे ने शेयरधारकों को सलाह दी है कि वे अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट के जानकारों या वित्तीय सलाहकारों की बात न सुनें, जो अक्सर उनसे शेयर ट्रेडिंग का आग्रह करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.