क्या भारत में स्लीपर सेल भेज रहा था पाकिस्तान? राजस्थान आने वाले आधे पाक यात्रियों को नहीं दिया वीजा
Updated on
23-01-2023 05:50 PM
इस्लामाबाद : भारत ने 488 आवेदकों के बजाय सिर्फ 249 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को अजमेर शरीफ आने के लिए वीजा जारी किया है। रेडियो पाकिस्तान ने रविवार को बताया कि धार्मिक मामलों और आपसी सद्भाव मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, 200 से अधिक पाकिस्तानी तीर्थयात्री अजमेर शरीफ नहीं जा पाएंगे। भारत आने वाले पाकिस्तानी या तो किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के उद्देश्य से यहां आते हैं या अपने किसी रिश्तेदार से मिलने। भारत सरकार पुख्ता दस्तावेज होने पर इन्हें वीजा जारी करती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसे लोग भी भारतीय सीमा में दाखिल हो जाते हैं जिनके इरादे हिंदुस्तान के खिलाफ होते हैं।
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने बताया कि भारत में तीर्थयात्रियों की देखभाल के लिए नियुक्त किए गए छह अधिकारियों को वीजा देने से भी इनकार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छह में से सिर्फ एक अधिकारी को जायरीन (तीर्थयात्रियों) के साथ जाने की अनुमति दी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि सभी जायरीन को एसएमएस के जरिए लाहौर पहुंचने की सूचना दे दी गई है जहां से वे मंगलवार को भारत के लिए रवाना होंगे।
भारत आते रहते हैं पाक तीर्थयात्री
ये वीजा एप्लीकेशन क्यों खारिज किए, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पाकिस्तान से मुस्लिम तीर्थयात्री भारत में हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया, हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती और हजरत अमीर खुसरो जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने आते हैं। भारत से भी लोग करतारपुर साहिब और अन्य प्राचीन गुरुद्वारों और मंदिरों के दर्शन करने पाकिस्तान जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों में स्लीपर सेल के भारत पहुंचने का खतरा बना रहता है।
पाकिस्तान फौज के पास जासूसों का नेटवर्क
राजस्थान में पाकिस्तान सीमा पर पाक फौज के पास जासूसों का बड़ा नेटवर्क है। अक्सर भारतीय सेना इन्हें बॉर्डर से पकड़ती है। ये जासूस भारत आते हैं और आम लोगों की तरह ही रहते हैं। यहां से ये जासूस खुफिया और संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेजते हैं। पाकिस्तानी सेना छोटे-मोटे लालच के बदले लोगों को भारत भेजकर जासूसी करवाती है जिन्हें 'स्लीपर सेल' कहा जाता है। पाक खुफिया एजेंसी कई बार एजेंट बनाने के लिए भारत में ऐसे लोगों से संपर्क करती है जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…