युजवेंद्र चहल के साथ भी हुआ छलावा? जिस टीम में होना था, वहां तो नाम ही नहीं
Updated on
01-12-2023 01:31 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ एक बार फिर से खेल हो गया है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जब भारत के स्क्वाड का ऐलान किया गया तो चहल को जिस टीम में होने की उम्मीद थी वहां उनका नाम नहीं था। दरअसल चहल को सिर्फ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। वहीं यह माना जा रहा था कि चहल को टी20 टीम में भी मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
पिछले कुछ समय से चहल ने लिमिटेड ओवरों में दमदार खेल दिखाया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वनडे विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में अनदेखी कर गई है। इस तरह अब एक बार फिर से युजवेंद्र चहल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 स्क्वाड में कुल चार स्पिन विकल्प को टीम में शामिल किया गया है। टीम में रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई का नाम है लेकिन चहल का इस टीम में नहीं होना काफी हैरान करने वाला है।
11 महीने बाद वनडे खेलेंगे चहल
युजवेंद्र चहल को लंबे समय से वनडे में शामिल नहीं किया गया था। चहल आखिरी बार इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेलने उतरे थे। इसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है। वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो चहल 72 मैच खेल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 121 विकेट अपने नाम किए हैं।
वहीं टी20 में भी चहल की फिरकी का जादू खूब चलता है। इसके अलावा वह काफी किफायती भी रहते हैं। टी20 फॉर्मेट में चहल टीम इंडिया के लिए 80 मैच में 96 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए लंबे समय तक खेले और अब वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…