वसीम अकरम तुमसे ये उम्मीद नहीं थी, भारत की हार पर ऐसी दलील कि माथा पीट लेंगे
Updated on
30-11-2023 02:28 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को मिली निराशाजनक हार की चर्चा अब भी जारी है। टूर्नामेंट में भारत ने लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया। टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैंस विश्व कप फाइनल में मिली हार के गम को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश में हैं, लेकिन पाकिस्तान पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम अब भी हार के जख्म को कुरेदने में लगे हुए हैं।
वसीम अकरम ने भारत को मिली हार का कारण टीवी, सोशल मीडिया और फैंस को बताया है। वसीम अकरम का मानना है कि टीवी, सोशल मीडिया और फैंस भारत को फाइनल से पहले ही विजेता बना दिया था, जिसके कारण टीम काफी दबाव में आ गई थी और वह फाइनल में अच्छा नहीं खेल पाई।
वसीम अकरम ने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि एक नेशन के तौर पर इससे निकलना काफी मुश्किल है क्योंकि आपकी टीम ने अच्छा खेला था। उन्होंने लगातार 10 मैच जीते, लेकिन आपने क्या किया, आपने फाइनल से पहले ही टीम को विजेता बना दिया। मुझे माफ करें लेकिन आपको अपनी गलती को स्वीकार करना पड़ेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि आपने अच्छा खेला लेकिन एक खराब मैच ने आपकी मेहनत पर पानी फेर दिया।'
उन्होंने कहा, 'सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि भारतीय टीम अच्छा खेली। फाइनल में मिली हार काफी निराश करने वाली रही। मुझसे भी आज तक 1999 विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बारे में पूछा जाता है। हमारे फैंस उसे कब भूलेंगे। भारत और पाकिस्तान के पास क्रिकेट फैंस सालों पुराने की बात को याद रखते हैं। उनकी याददाश्त हाथी की तरह है। फाइनल में मिली हार को 30 साल हो गए हैं लेकिन फैंस आज भी यह पूछते हैं कि मैंने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग क्यों चुनी थी।
अकरम ने कहा, 'सोशल मीडिया पर चल रही बातों को गंभीरता से मत लीजिए। आधी से ज्यादा चीज यहां बकवास होती है। एक राष्ट्र के तौर पर आपको आगे बढ़ना होगा। छह महीने बाद फिर से टी20 विश्व कप है उसके लिए तैयार हो जाइए।'
हालांकि, वसीम अकरम टीम इंडिया की हार पर जो लॉजिक दे रहे हैं पूरी तरह समझ से परे है। टीम इंडिया के खिलाड़ी कभी भी सोशल मीडिया और टीवी पर चल रही बातों से प्रभावित नहीं होते हैं। रही बात फैंस की तो वह हर दौर पर में अपने सुपरस्टार खिलाड़ियों के सपोर्ट में कोई कमी नहीं रखे हैं। ऐसे में वसीम अकरम का यह कहना कि सोशल मीडिया और फैंस के दबाव में आकर टीम इंडिया हारी है जो कि बिल्कुल गलत है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…