Select Date:

दुबली-पतली फराह खान का पुराना डांस वीडियो देख लोग बोले- इन्हें देखकर चक्कर आ रहा, यहां पहचान पाना है मुश्किल

Updated on 13-10-2025 01:21 PM
फराह खान इन दिनों अपने कुक दिलीप के साथ जमकर व्लॉग बना रही हैं और इसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड की पॉप्युलर डायरेक्टर में से एक फराह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में कोरियोग्राफी से की है। अपने इशारों पर बड़े-बड़े सितारों को नचाने वालीं फराह खान कभी खुद बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर चुकी हैं। फराह का एक ऐसा ही पुराना वीडियो सामने आय़ा है जिसे देखकर वो खुद हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर नजर आ रहे इस वीडियो में दुबली-पतली दिख रहीं फराह खान सफेद ड्रेस में शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। फराह इस डांस में कई अलग-अलग मूव्स दिखा रही हैं। मजेदार ये है कि फराह को एक नजर में देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

एक ने कहा- मुझे पीछे दिलीप दिख रहा

इस वीडियो को देखकर फराह के मुंह से खुद निकला- ओह माय गॉड। यूजर्स भी हैरान हैं और कहते दिख रहे हैं- ये कितनी प्यारी लग रही हैं, हालांकि मुझे यकीन है कि फराह खुद हंस रही होंगी अपने इस वीडियो को देखकर। एक ने कहा- मुझे पीछे दिलीप भी दिखा। इसी के साथ लोगों ने उनकी फिल्मों की कुंडलियां भी शेयर कर डाली है। कई लोगों ने कहा है- फराह खान ने बहुत मेहनत की है। एक और ने कहा- नाच ये रही हैं और चक्कर मुझे आ रहा है, इन्हें देख कौन मानेगा कि ये फराह हैं।

इंडिपेंडेंट कोरियोग्राफर के तौर पर शुरू किया था करियर

बताते चलें कि एक इंडिपेंडेंट कोरियोग्राफर के तौर पर फराह के करियर की शुरुआत साल 1992 में हुई। उन्हें पहली बार आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के गानों को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला था। कहते हैं कि इस फिल्म को सरोज खान ने छोड़ा था और इसके बाद ही फराह को ये शानदार मौका हाथ लगा। इस फिल्म की सफलता के साथ ही फराह के करियर में भी तेजी आ गई।

बॉबी देओल से लेकर शाहरुख जैसे सितारों की डेब्यू फिल्म से जुड़ा है नाम

वहीं फराह ने जिन बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी दी है उनमें बॉबी देओल की डेब्यू फिल्म 'बरसात' से लेकर शाहरुख खान की, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'दिल से' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी के साथ ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है', फरहान अख्तर की डेब्यू फिल्म 'दिल चाहता है' जैसी तमामल शानदार फिल्मों में उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी का डंका पीटा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.