पानी बेचने वाले ने मुकेश अंबानी समेत बड़े-बड़े रईसों को पिला दिया पानी, आज हैं चीन के सबसे बड़े रईस
Updated on
20-12-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: झोंग शैनशैन चीन के सबसे बड़े रईस हैं। लेकिन चीन के बाहर शायद ही उन्हें कोई जानता है। वह पहली बार जनवरी 2021 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बनने का गौरव हासिल किया था। झोंग चीन की बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनी Nongfu Spring के चेयरमैन हैं। पिछले साल इस कंपनी का रेवेन्यू 4.9 अरब डॉलर था। साथ ही वह Beijing Wantai Biological Pharmacy Enterprise के भी सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। यह कंपनी वैक्सीन और हेपैटाइटिस के टेस्ट किट बनाती है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक झोंग की नेटवर्थ 63.9 अरब डॉलर है। वह अंबानी और गौतम अडानी के बाद एशिया के तीसरे सबसे बड़े रईस हैं।
झोंग का जन्म 1954 में चीन के पूर्वी शहर हेंगजू में हुआ था। वह 1970 के दशक में दो बार कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में फेल हो गए थे और उन्हें ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करनी पड़ी। 1980 के दशक में वह पत्रकारिता में आए और पांच साल तक रिपोर्टर रहे। इसके बाद उन्होंने दक्षिण चीन के हैनान प्रांत में बोतलबंद पानी के डिस्ट्रीब्यूशन का बिजनस किया। साथ ही उन्होंने मशरूम की खेती में भी हाथ आजमाया। मार्च 1993 में उन्होंने हेल्थ प्रॉडक्ट ब्रांड Yangshengtang की स्थापना की और सितंबर 1996 में बेवरेज ब्रांड Nongfu Spring की नींव रखी। सितंबर 2020 में Nongfu ने हॉन्ग कॉन्ग स्टॉक एक्सचेंज में पब्लिक ट्रेडिंग की शुरुआत की।
अंबानी को पछाड़ा था
साल 2001 में उन्होंने Beijing Wantai Biological Pharmaceutical Enterprise Co. में मैज्योरिटी स्टेक खरीदा। मेडिकल प्रॉडक्ट्स बनाने वाली यह कंपनी अप्रैल 2020 में शंघाई एक्सचेंज में लिस्ट हुई। जनवरी, 2021 में व्यक्तिगत कारणों से झोंग ने Wantai का बोर्ड छोड़ दिया। कोरोना काल में Nongfu Spring Co. और Wantai के शेयरों में उछाल से झोंग की नेटवर्थ में काफी उछाल आई। टेक कंपनियों पर चीन सरकार के शिकंजे का फायदा भी झोंग को मिला। झोंग की Nongfu Spring में 84 फीसदी और Beijing Wantai Pharmacy Enterprise में 73 फीसदी हिस्सेदारी है।
एक जनवरी, 2021 को झोंग ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया का सबसे बड़ा रईस बनने का तमगा हासिल कर लिया था। तब झोंग शैनशैन 77.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के अमीरों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए थे जबकि अंबानी 76.6 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए थे। हालांकि जल्दी ही अंबानी फिर उनसे आगे निकल गए थे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक झोंग अभी 63.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 3.66 अरब डॉलर की गिरावट आई है। झोंग एशिया के तीसरे और चीन के सबसे बड़े रईस हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…