स्टेडियम की छत से गिरने लगा पानी, आईपीएल फाइनल में बीसीसीआई के व्यवस्था की खुली पोल
Updated on
29-05-2023 11:02 PM
अहमदाबाद: जिस मौसम ने लगभग पूरे आईपीएल 2023 (IPL 2023) में साथ दिया उसने आखिर में फाइनल मुकाबले का ही मजा किरकिरा कर दिया। बारिश की वजह से अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला जाने वाला आईपीएल फाइनल रविवार को नहीं खेला जा सका। अब यह खिताबी मुकाबला रिजर्व डे यानी आज खेला जाएगा। अहमदाबाद में रविवार की शाम से ही बाहर हो रही थी।
छत से टकपता दिखा पानी
नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां एक लाख से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है। 2021 में इस स्टेडियम को रेनोवेशन के बाद खोला गया था। लेकिन रविवार को मूसलाधार बारिश में स्टेडियम के छत से पानी गिरने लगा। स्टेडियम में मौजूद फैन ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है। भीड़ इतनी ज्याद थी कि फैंस भिगने को मजबूर हुए।
बीसीसीआई की व्यवस्थान पर उठते रहे हैं सवाल
यह पहला मौका नहीं है जब बीसीसीआई की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत से भी पानी गिरने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठते रहते हैं। कई बार महिला फैंस बाथरूम को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाती हैं।
11 बजे अंपायरों ने किया फैसला
बारिश आखिरकार रात करीब 9 बजे थमी और मैदान सुखाने पहली बार सुपर सॉकर मैदान पर पहुंचा तो स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि यह खुशी कुछ मिनट ही टिक सकी। बारिश की वापसी हुई और मैदान दोबारा से कवर से ढक गए। आखिरकार इस लुका-छिपी के बीच रात करीब 11 बजे अंपायरों ने मुकाबले को रिजर्व डे में खेलने का फैसला किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…