'भारत के साथ होगा जल युद्ध', सिंधु जल संधि पर रोक से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी
Updated on
02-07-2026 12:24 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पानी को लेकर भारत के साथ 'जल युद्ध' की धमकी दी है। आसिफ ने यह धमकी भारत के सिंधु जल संधि पर रोक लगाने को लेकर दी है। भारत ने बीते साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आसिफ ने कहा, "अगर यह मामला शांतिपूर्ण ढंक से हल नहीं हुआ, तो अल्लाह न करे, पानी लेकर युद्ध भी हो सकता है।"
आसिफ बोले- भारत बर्बाद कर रहा अर्थव्यवस्था
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह बात बुधवार को इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि पर आयोजित सेमिनार में कही। इस सेमिनार का आयोजन पाकिस्तान भारत के खिलाफ नैरेटिव सेट करने के लिए कर रहा है। आसिफ ने दावा किया कि भारत पानी को विवाद का मुद्दा बनाने पर आमादा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत जानबूझकर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है, जो कृषि पर आधारित है।
आसिफ ने तर्क दिया कि सिंधु नदी प्रणाली के पानी के बंटवारे को लेकर 1960 में हुआ समझौता दोनों देशों के बीच कई युद्धों के बावजूद बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक चलता रहा है। आसिफ की खोखली धमकियां पाकिस्तान की उस कोशिश का हिस्सा हैं, जिसमें वह पानी विवाद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।
भारत के फैसले से मजबूर हुआ पाकिस्तान
कई दशकों तक पाकिस्तान की कूटनीति मुख्य रूप से कश्मीर के इर्द-गिर्द घूमती रही है। लेकिन भारत के सिंधु जल संधि पर रोक लगाने के फैसले ने इस्लामाबाद को मजबूर कर दिया है। अब पानी का मुद्दा पाकिस्तान की वैश्विक बातचीत का अहम हिस्सा बन गया है।
भारत ने बदला रुख
जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इस हमले में 26 आम नागरिक मारे गए थे,जिसे पाकिस्तान की जमीन से काम करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने अंजाम दिया था। इस हमले के जवाब में भारत ने दशकों से चली आ रही नीति को पलटते हुए सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी और इसके तहत होने वाले सहयोग को बंद कर दिया है।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…