Select Date:

हमारे पास 500 और चीन के पास 5,000, कैसे होगा बेड़ा पार... वेदांता के अनिल अग्रवाल किस बात से हैं परेशान

Updated on 04-04-2025 05:23 PM
नई दिल्ली: मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने देश में शिपिंग इंडस्ट्री की हालत पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि भारत के शिपिंग उद्योग में तुरंत सुधार करने की जरूरत है। भारत समुद्री व्यापार में चीन से बहुत पीछे रह गया है। आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पूरी तरह चीनी जहाजों का दबदबा है। दुनिया के 98% व्यापारिक जहाजों को या तो चीनी कंपनियां चलाती हैं या वे चीन में बने जहाजों का इस्तेमाल करती हैं। अमेरिका अब चीन की शिपिंग कंपनियों और वहां बने जहाजों से ज्यादा फीस वसूलने की तैयारी में है। इसके लिए उसने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इससे भारत का व्यापार भी प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह यह है कि पिछले साल दुनिया में जितने भी जहाजों की आपूर्ति की गई, उनमें से आधे चीन में बने थे। दुनिया की 20 सबसे बड़ी शिपिंग कंपनियों के बेड़े में 30% जहाज मेड इन चाइना हैं।
अनिल अग्रवाल ने X पर लिखा, 'क्या आप जानते हैं कि चीन के पास 5,000 से ज्यादा बड़े कमर्शियल जहाज हैं जबकि भारत के पास 500 से भी कम हैं? अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर चीनी जहाजों का दबदबा है। दुनिया के 98% व्यापारिक जहाजों को या तो चीनी कंपनियां चलाती हैं या वे चीन में बने जहाजों का इस्तेमाल करती हैं। भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है और उसका समृद्ध समुद्री इतिहास रहा है। शिपिंग इंडस्ट्री को रिवाइव करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.