हम एटम बम बन चुके हैं, कभी भी फट सकते हैं... कंगाली और भूख ने पाकिस्तानी अवाम को बना दिया 'मानव बम'!
Updated on
27-02-2023 06:31 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में जैसे आर्थिक संकट बढ़ रहा है, लोगों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। आईएमएफ से कर्ज हासिल करने के लिए शहबाज सरकार टैक्स बढ़ा रही है और सब्सिडी में भारी कटौती कर रही है। इससे देश में महंगाई बढ़ती जा रही है और लोगों पर दबाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान से सामने आ रहे वीडियो यह दिखाते हैं कि अवाम में गुस्सा बढ़ रहा है। एक पाकिस्तानी यूट्यूबर जब आटे की किल्लत से जूझ रही जनता से उनकी हालत पूछने निकला तो लोगों ने कहा कि हमारा हाल ऐसा है कि हम खुद एक बम बन चुके हैं और कभी भी फट सकते हैं।
वीडियो में पाकिस्तानी यूट्यूबर लोगों से पूछता है, 'दुनिया इस वक्त पाकिस्तान की हालत पर हंस रही है, हैरान हो रही है कि यह पाकिस्तान में क्या हो रहा है। एक तरफ ये कहते हैं कि हम एक एटॉमिक पावर हैं, दूसरी तरफ इनकी अवाम रोटी के लिए रो रही है। क्या आटे के लिए पाकिस्तान में लोग खुदकुशी कर रहे हैं?' जवाब में शख्स कहता है, 'बिल्कुल कर रहे हैं। हम खुद कर रहे हैं। एटम बम हमारी ताकत है लेकिन अब हम खुद एक एटम बम बन चुके हैं। जिस तरह की हमारी हालत हो चुकी है, हम खुद एक बम हो चुके हैं। हम कभी भी, किसी भी जगह फट सकते हैं।'
सेना के पास बम, लेकिन अस्पतालों में दवा नहीं
एक वक्त था जब पाकिस्तान परमाणु बम बनाने के लिए 'घास-फूस खाने को भी तैयार' था। आज उसकी हालत कुछ वैसी ही हो गई है। मुल्क में लोगों के पास खाने को रोटी भले न हो लेकिन सेना के पास भारी मात्रा में परमाणु हथियार हैं। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है। ऐसे में सरकार ने आयात को रोक दिया है जिसका असर लगभग हर उद्योग पर पड़ा है। पाकिस्तान के अस्पतालों में अब न दवाएं हैं और न ही सर्जरी के लिए जरूरी उपकरण।
कम होगा सेना और ISI का बजट
पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को वेतन कई-कई महीनों की देरी से मिल रहा है। इसका सीधा असर उनकी जीवन-शैली पर पड़ रहा है। लोगों के लिए परिवार का बुनियादी खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। आने वाली दिनों में सरकार पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के खर्च में भी कटौती कर सकती है। खबरें दावा कर रही हैं कि सरकार ने सेना से अपने गैर-लड़ाकू खर्चे कम करने के लिए कहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…