हमने इतिहास दोहराया है... अमेरिका से हार गया पाकिस्तान, देखिए शोएब अख्तर का दर्द
Updated on
07-06-2024 01:05 PM
डलास: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उलटफेर का शिकार हो गई है। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान को मेजबान अमेरिका ने सुपर ओवर में हरा दिया। अमेरिका का पार्ट टाइम क्रिकेटर के आगे दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी होने का दम भरने वाले पाकिस्तानी कहीं नहीं टिके। सुपर ओवर में अमेरिका के बल्लेबाजों ने मोहम्मद आमिर के खिलाफ 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज 13 रन ही बना सके। इस तरह अमेरिका ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।
निराश शोएब अख्तर क्या बोले?
पाकिस्तान की हार ने उसके फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स को निराश कर दिया है। क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार पर निराशा व्यक्त की है। अख्तर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- दुखी और निराश। अपने वीडियो में उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के लिए यह निराशाजनक हार है। अमेरिका से हारकर हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही। हमने इतिहास को दोहराया जैसा कि हमने 1999 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। दुर्भाग्य से पाकिस्तान कभी भी जीत का हकदार नहीं था। कारण है कि अमेरिका ने बहुत अच्छा खेला। हमेशा कमांडिग पोजिशन में थे। आमिर और शाहीन ने पूरी कोशिश की।'
मैच में क्या क्या हुआ?
अमेरिका के खिलाफ पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम लगातार जूझती रही। 20 ओवर में वह 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। कप्तान बाबर आजम ने 43 गेंदों का सामना करके 44 रन बनाए। निचले क्रम में शाहीन अफरीदी ने 23 रन बनाकर टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। अमेरिका की शुरुआत अच्छी थी। एक समय 14 ओवर में उनका स्कोर 111 रन था। यहां से पाकिस्तान ने वापसी की। लेकिन मैच की अंतिम गेंद पर चौका मारकर नीतिश कुमार ने इसे सुपर ओवर में पहुंचा दिया। जहां अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी में बेहतर खेल दिखाया और फिर सौरभ नेत्रावलकर की बॉलिंग की वजह से पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…