हमें मुजाहिदीन नहीं बनाने चाहिए थे, बड़ी गलती हुई... पाकिस्तानी गृह मंत्री का बड़ा कबूलनामा, पेशावर ब्लास्ट में 100 मरे
Updated on
01-02-2023 06:56 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आतंकवाद और जिहाद का जो गड्ढा खोदा था, आज वह खुद उसी में फंस गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने खुद स्वीकार किया है कि मुजाहिदीन को तैयार करना और उनके साथ युद्ध में जाना एक सामूहिक गलती थी। नेशनल असेंबली में उन्होंने कहा कि हमें मुजाहिदीन बनाने की जरूरत नहीं थी। हमने मुजाहिदीन तैयार किए और फिर वे आतंकवादी बन गए। पाकिस्तान लंबे समय से दुनिया के कुछ सबसे खूंखार आतंकवादियों का पनहगार रहा है। नतीजतन अब उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है क्योंकि देश में आतंकी हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
पाक मंत्री ने कहा कि इमरान खान की पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) सरकार ने तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के उन आतंकवादियों को भी रिहा कर दिया जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मुल्क के आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को लेकर फैसला नेशनल सिक्योरिटी कमिटी लेगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जर्ब-ए-अज्ब ऑपरेशन जैसी आम सहमति बनाने की जरूरत है।
'अफगानिस्तान से आएगी पाकिस्तान में शांति'
आसिफ ने कहा कि महाशक्तियों के हाथों की कठपुतली बनने की हमारी इच्छा बहुत पुरानी है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान अकेला है। उन्होंने कहा कि हालांकि वह अमेरिका के अच्छे संबंधों के पक्षधर हैं, लेकिन पाकिस्तान को वॉशिंगटन के इशारों पर और उसके हितों के लिए युद्ध नहीं लड़ना चाहिए। अफगानिस्तान के हालात पर बोलते हुए उन्होंने देश में सुधार और शांति की इच्छा जाहिर की क्योंकि 'उसका असर पाकिस्तान पर भी दिखेगा।'
'राजनीतिक ताकतों' से एकजुट होने की अपील
पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि हम अफगानिस्तान में सुधार चाहते हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में शांति एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। पेशावर हमले की निंदा करते हुए पाक पीएम शहबाज शरीफ ने मंगलवार को सभी 'राजनीतिक ताकतों' से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। सोमवार को पेशावर की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी और घायलों की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी। मरने वालों में बड़ी संख्या पुलिसवालों और सैनिकों की थी।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…